घाटशिला और चाकुलिया में मुहर्रम जुलूस

Published at :13 Oct 2016 4:15 AM (IST)
विज्ञापन
घाटशिला और चाकुलिया में मुहर्रम जुलूस

घाटशिला : घाटशिला में पांच मुहर्रम कमेटियों ने बुधवार को मुहर्रम अखाड़ा जुलूस निकाला गया. घाटशिला, ढोडाडीह, नवाबकोटी, मऊभंडार और फूलपाल मुहर्रम कमेटी का जुलूस दोपहर में घाटशिला मुसलिम बस्ती स्थित इमामबाड़ा पहुंचा. यहां फातिया पढ़ी गयी. इस इमामबाड़ा में काफी देकर युवाओं ने हैरत अंगेज करतब दिखाये. इसके बाद शाम में घाटशिला इमामबाड़ा से […]

विज्ञापन

घाटशिला : घाटशिला में पांच मुहर्रम कमेटियों ने बुधवार को मुहर्रम अखाड़ा जुलूस निकाला गया. घाटशिला, ढोडाडीह, नवाबकोटी, मऊभंडार और फूलपाल मुहर्रम कमेटी का जुलूस दोपहर में घाटशिला मुसलिम बस्ती स्थित इमामबाड़ा पहुंचा. यहां फातिया पढ़ी गयी. इस इमामबाड़ा में काफी देकर युवाओं ने हैरत अंगेज करतब दिखाये.

इसके बाद शाम में घाटशिला इमामबाड़ा से पांचों मुहर्रम कमेटी का जुलूस और निशान (झंडा) निकला. घाटशिला मुख्य मार्ग होते हुए जुलूस मऊभंडार पहुंचा. यहां इमाम बाड़ा मैदान में देर रात कर युवकों ने एक बढ़ कर करतब दिखाये. जुलूस में शामिल युवा रास्ते में भी तरह-तरह के करतब दिखाये. जुलूस में पांचों मुहर्रम कमेटी के पदाधिकारी और सदस्य समेत स्थानीय पुलिस सुरक्षा में जुटी थी. जुलूस में काफी भीड़ थी. जुलूस में शामिल लोग या हसन, या हुसैन के साथ इसलाम जिंदा होता है हर करबला के बाद के नारे लगा रहे थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola