स्नातक पार्ट वन व टू की परीक्षा नहीं दे सके विद्यार्थियों को मिला एक और मौका

Published at :07 Oct 2016 6:27 AM (IST)
विज्ञापन
स्नातक पार्ट वन व टू की परीक्षा नहीं दे सके विद्यार्थियों को मिला एक और मौका

घाटशिला : घाटशिला कॉलेज में पिछले दिनों हुई स्नातक पार्ट वन और टू की परीक्षा से वंचित छात्र-छात्राएं दोबारा परीक्षा दे सकेंगे. कोल्हान विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक ने कॉलेज को पत्र भेज कर कहा है कि जिन परीक्षार्थियों ने स्नातक पार्ट और पार्ट टू के कुछ विषयों में परीक्षा नहीं दी है. अगर छात्र-छात्राएं बीमार […]

विज्ञापन

घाटशिला : घाटशिला कॉलेज में पिछले दिनों हुई स्नातक पार्ट वन और टू की परीक्षा से वंचित छात्र-छात्राएं दोबारा परीक्षा दे सकेंगे. कोल्हान विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक ने कॉलेज को पत्र भेज कर कहा है कि जिन परीक्षार्थियों ने स्नातक पार्ट और पार्ट टू के कुछ विषयों में परीक्षा नहीं दी है. अगर छात्र-छात्राएं बीमार थे, तो चिकित्सक का प्रमाण पत्र आवेदन के साथ संलग्न करेंगे और 500 रुपये का शुल्क के साथ कॉलेज के कार्यालय में जमा करेंगे. आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 18 अक्तूबर है.

17 अक्तूबर को दुर्गापूजा की छुट्टी की बाद कॉलेज का कार्यालय खुलेगा. कॉलेज के प्राचार्य डॉ बिनोद कुमार ने बताया कि प्रति पेपर की परीक्षा में भाग लेने के लिए 500-500 रुपये का शुल्क जमा करने का आदेश दिया गया है. इसके बाद ही छात्र-छात्राओं को परीक्षा में भाग लेने की अनुमति मिलेगी. प्राचार्य ने बताया कि जिस तरह का आदेश केयू से भेजा गया है. उसमें मेडिकल ग्राउंड का भी जिक्र है. अगर परीक्षार्थी बीमार होने के कारण परीक्षा में भाग नहीं लिया है तो उसे चिकित्सीय प्रमाण पत्र भी आवेदन के साथ जमा करना जरूरी है.

17 को खुलेगा घाटशिला कॉलेज
घाटशिला कॉलेज में दुर्गापूजा को लेकर गुरुवार से छुट्टी शुरू हो गयी. अब कॉलेज 17 अक्तूबर को खुलेगा. कॉलेज के प्राचार्य डॉ बिनोद कुमार ने बताया कि कॉलेज अब छठ बाद नौ नवंबर को खुलेगा. नौ नवंबर से कॉलेज में कक्षाएं शुरू होंगी, लेकिन कॉलेज का कार्यालय 17 अक्तूबर को खुल जायेगा.
घाटशिला कॉलेज
कुछ विषय की परीक्षा में बीमार के कारण नहीं बैठ पाने वालों को मिलेगा लाभ
प्रति विषय 500 रुपये व मेडिकल प्रमाण पत्र देना होगा विद्यार्थियों को
कोल्हान विवि ने पत्र भेजकर घाटशिला कॉलेज को दी जानकारी
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola