छाया रहा अवैध शराब बिक्री अोवरलोडेड वाहनों का मुद्दा
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :22 Sep 2016 4:52 AM (IST)
विज्ञापन

पंचायत समिति की बैठक में उपस्थित अधिकारी. पटमदा : पटमदा प्रखंड सभागार में बुधवार को प्रमुख पूर्णिमा पाउरी की अध्यक्षता में पंचायत समिति की बैठक हुई, जिसमें अवैध शराब बिक्री का मामला छाया रहा. कासमार के पंचायत समिति सदस्य ने कहा कि काटिन चौक के विभिन्न होटलों में सरेआम अवैध शराब बिक रहा है, जिस […]
विज्ञापन
पंचायत समिति की बैठक में उपस्थित अधिकारी.
पटमदा : पटमदा प्रखंड सभागार में बुधवार को प्रमुख पूर्णिमा पाउरी की अध्यक्षता में पंचायत समिति की बैठक हुई, जिसमें अवैध शराब बिक्री का मामला छाया रहा. कासमार के पंचायत समिति सदस्य ने कहा कि काटिन चौक के विभिन्न होटलों में सरेआम अवैध शराब बिक रहा है, जिस पर प्रशासन अंकुश लगाये. सड़कों पर चलने वाले अोवर लोड यात्री व माल वाहक वाहनों की जांच हो. पुलिस जांच के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालकों पर सख्त कार्रवार्इ हो, ताकि दुर्घटनाअों पर अंकुश लगे. बैठक में काटिन चौक में जर्जर शौचालय की मरम्मत, जर्जर आंगनबाड़ी केंद्रों की मरम्मत कराने की बात कही गयी.
इसके अलावा राशन कार्ड आदि मामले पर चर्चा की गयी. बैठक में बीडीअो सच्चिदानंद महतो, सीअो निवेदिता नियति, बीएअो राधारमन अग्रवाल, पार्षद कुमारी चंपा मुर्मू, नलिनिकांत कुंभकार, विधायक प्रतिनिधि श्रीमंत मिश्रा, पटमदा भाजपा मंडल अध्यक्ष मंटु दत्ता, मुखिया खगेंद्र नाथ सिंह आदि शामिल थे.
कई अधिकारी रहे नदारद
पंचायत समिति की बैठक से विद्युत विभाग के कनीय अभियंता, वनपाल, बीएसएनएल, पेयजल एवं स्वच्छता, बीटीएम व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी गायब रहे. इस मामले में पंचायत प्रतिनिधियों ने कहा कि दुर्भाग्य कि बार-बार कार्रवार्इ के बाद भी अधिकांश अधिकारी बैठक से गायब रहते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




