वज्रपात से एक युवक की मौत, तीन झुलसे

Published at :21 Sep 2016 6:04 AM (IST)
विज्ञापन
वज्रपात से एक युवक की मौत, तीन झुलसे

बोड़ाम. वज्रपात से घायल तीन लोग एमजीएम में भरती मृतक छोटासुसनी गांव निवासी 35 वर्षीय मधुसूदन मिश्रा मृतक के शव का आज होगा पोस्टमार्टम मवेशी चरा कर घर लौट रहा था मधुसूदन पटमदा : बोड़ाम के छोटासुसनी व मिर्जाडीह में मंगलवार को हुर्इ अलग-अलग वज्रपात की घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गयी, जबकि […]

विज्ञापन

बोड़ाम. वज्रपात से घायल तीन लोग एमजीएम में भरती

मृतक छोटासुसनी गांव निवासी 35 वर्षीय मधुसूदन मिश्रा

मृतक के शव का आज होगा पोस्टमार्टम

मवेशी चरा कर घर लौट रहा था मधुसूदन

पटमदा : बोड़ाम के छोटासुसनी व मिर्जाडीह में मंगलवार को हुर्इ अलग-अलग वज्रपात की घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गयी, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से झुलस गये. मृतक छोटासुसनी गांव निवासी मधुसूदन मिश्रा (35) है. घायलों काे एमजीएम अस्पताल में भरती कराया गया है. वहीं वज्रपात से एक मवेशी की भी मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार छोटासुसनी गांव निवासी मधुसूदन मिश्रा बैल चरा कर घर छोटासुसनी लौट रहे थे. इसी दौरान मूसलाधार बारिश के बीच वज्रपात हुई, जिसकी चपेट मेें आकर मधुसूदन की मौत हो गयी.

इसी तरह डिमना के मिर्जाडीह स्थित विंदा ईंट भट्ठा के पास टाटा पटमदा मुख्य सड़क पर हुई वज्रपात से गुलगुवनी निवासी हवीव अंसारी व मादालकोचा निवासी गोविंद मुर्मू व कान्हू राम टुडू बुरी तरह से झुलस गये. तीनों जमशेदपुर से काम कर अपने घर लौट रहे थे. इसी दौरान शुरू हुई बारिश से बचने के लिए सड़क के किनारे पेंड़ के नीचे खड़े हो गये थे.

तभी वज्रवात हुई, जिसकी चपेट में आकर तीनों बेहोश होकर गिर पड़े. वहीं पास खड़े बैल की मौत हो गयी. मृत बैल मादलकोचा निवासी कान्हूराम टुडू का बताया जा रहा है. घटना की सूचना मिलते ही घटना हलुदवनी टीअोपी प्रभारी रामलगन पासवान आदि मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों के सहयोग से तीनों को एमजीएम अस्पताल लाया गया. जबकि मृतक मधुसूदन मिश्रा के शव को पुलिस ने शाम पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया है. चिकित्सक द्वारा बुधवार को मधुसूदन का पोस्टमार्टम किया जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola