एक का नामांकन हुआ रद्द निर्दलीय ने नाम वापस लिया
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :19 Sep 2016 5:38 AM (IST)
विज्ञापन

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा कॉलेज में आगामी 20 सितंबर को होने वाले चुनाव अब 23 उम्मीदवार चुनाव मैदान में रह गये हैं. एक महिला उम्मीदवार का नामांकन रद्द कर दिया गया, जबकि एक मात्र निर्दलीय उम्मीदवार ने अपना नाम वापस ले लिया. 17 सितंबर को हुई स्क्रूटनी में आजसू की सचिव पद की उम्मीदवार ललिता मुर्मू […]
विज्ञापन
बहरागोड़ा : बहरागोड़ा कॉलेज में आगामी 20 सितंबर को होने वाले चुनाव अब 23 उम्मीदवार चुनाव मैदान में रह गये हैं. एक महिला उम्मीदवार का नामांकन रद्द कर दिया गया, जबकि एक मात्र निर्दलीय उम्मीदवार ने अपना नाम वापस ले लिया.
17 सितंबर को हुई स्क्रूटनी में आजसू की सचिव पद की उम्मीदवार ललिता मुर्मू का नामांकन को रद कर दिया गया. वहीं सचिव पद की निर्दलीय उम्मीदवार सुदरी मुर्मू ने अपना नाम वापस ले लिया.
सचिव पद पर सिर्फ एक महिला उम्मीदवार
निर्दलीय उम्मीदवार सुंदरी मुंडा द्वारा सचिव पद से नाम वापस लेने के बाद अब सचिव पद पर जेसीएम के भारती गोस्वामी सिर्फ एक महिला उम्मीदवार रह गयी है. अभाविप में सचिव पद से यादव पात्र को और झाविछामो में सचिव पद से हिमांशु पातर चुनावी मैदान में हैं. जबकि आजसू की सचिव पद की उम्मीदवार ललिता मुर्मू का नामांकन रद हो गया है. इस तरह जेसीएम की भारती गोस्वामी सचिव पद से अकेली महिला उम्मीदवार चुनाव मैदान में है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




