बहरागोड़ा में जेसीएम दोहरायेगा इतिहास: अमित महतो

बहरागोड़ा : झारखंड छात्र मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष सह सिल्ली के विधायक अमित महतो शनिवार की शाम को बहरागोड़ा पहुंचे. यहां के मोटल चौक पर जेसीएम प्रत्याशी और जेसीएम नेताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया. इसके बाद बाइक रैली निकाली गयी. बाइक रैली बाजार क्षेत्र का परिभ्रमण कर विधायक कार्यालय पहुंच कर समाप्त हुई. इसके […]
बहरागोड़ा : झारखंड छात्र मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष सह सिल्ली के विधायक अमित महतो शनिवार की शाम को बहरागोड़ा पहुंचे. यहां के मोटल चौक पर जेसीएम प्रत्याशी और जेसीएम नेताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया. इसके बाद बाइक रैली निकाली गयी. बाइक रैली बाजार क्षेत्र का परिभ्रमण कर विधायक कार्यालय पहुंच कर समाप्त हुई.
इसके बाद अमित महतो ने जेसीएम नेताओं के साथ बैठक की. श्री महतो ने कहा कि बहरागोड़ा कॉलेज में पहले से ही जेसीएम का दबदबा रहा है. पिछले चुनाव में जीसीएम ने सभी सीटों पर भारी मतों से कब्जा जमाया था. इस बार भी जेसीएम इतिहास दोहरायेगा. मौके पर जिप सदस्य अर्जुन पूर्ति, असित मिश्रा, निर्मल दुबे, सुमन मंडल, राहुल वाजपेयी, राजीव गिरी, उमेश राउत, बाप्तु महतो, राम नाथ कर्मकार, आकाश कर, रोनी महेश्वरी समेत सभी छह प्रत्याशी उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




