मंझारी : डायन के संदेह में महिला की हत्या, दफनाया
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :16 Sep 2016 2:42 AM (IST)
विज्ञापन

तांतनगर : मंझारी थाना अंतर्गत पिलका गांव निवासी पार्वती बासके (45) की डायन के संदेह में हत्या कर दी गयी. ग्रामीण मुंडा कालीचरण बिरूवा की शिकायत पर पुलिस ने गुरुवार की देर शाम गांव पहुंची तथा दफनाये गये महिला के शव खोद कर बरामद किया. महिला का शव सड़ गया था. उसे पोस्टमार्टम के लिये […]
विज्ञापन
तांतनगर : मंझारी थाना अंतर्गत पिलका गांव निवासी पार्वती बासके (45) की डायन के संदेह में हत्या कर दी गयी. ग्रामीण मुंडा कालीचरण बिरूवा की शिकायत पर पुलिस ने गुरुवार की देर शाम गांव पहुंची तथा दफनाये गये महिला के शव खोद कर बरामद किया. महिला का शव सड़ गया था. उसे पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया.
बताया जा रहा है कि महिला की हत्या 6 सितंबर को की गयी थी. गांव में महिला अपनी बड़ी बहन रुबी बास्के के साथ रहती थी. लेकिन, हत्या की घटना से कुछ दिन पहले उसकी बड़ी बहन अपने मामा के घर हतनापी चली गयी थी. इसके कारण यहां पर पार्वती अकेली रह रही थी. हत्या के दूसरे दिन रूबी को ग्रामीणों ने बताया कि उसकी बहन की मौत हो गयी. चलने फिरने में असमर्थ होने के कारण रूबी ठीक तरह से अपनी बहन की लाश भी देख नहीं पायी थी. इसके बाद ग्रामीणों ने उसे दफना दिया था. उधर, किसी काम से अपने रिश्तेदार के घर किरीबुरू गये मुंडा कालीचरण को कुछ ग्रामीणों से सूचना मिली की पार्वती को डायन बताकर 6 सितंबर की रात उसके घर में ही हत्या कर दी गयी है. इसके बाद उन्होंने उन्होंने मामले की सूचना पुलिस में दर्ज
मंझारी : डायन के संदेह में…
करायी थी. पुलिस ने मुंडा के बयान पर तीन नामजद व कई अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है.
मुंडा ने पुलिस को बताया कि गांव के कुछ लोग पार्वती को काफी समय से डायन बताकर प्रताड़ित कर रहे थे. अगस्त माह में पार्वती पर दंड लगाकर उन्होंने दो खस्सी खा ली थी. इसके बाद पार्वती इन लोगों के जुल्म का विरोध करने लगी. इसी कारण पार्वती को रास्ते से हटाने की आरोपियों ने तैयारी कर ली. 6 सितंबर को हमलावरों ने रात के समय घर में घुसकर उसकी हत्या कर दी. मामले को दबाने के लिये दूसरे दिन उसके स्वाभाविक मौत का बात कहकर उसे दफना दिया गया.
छह दिनों पहले घर में ही कर दी थी हत्या
पुलिस ने कब्र खुदवा कर शव को निकाला
पार्वती के शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया है. मुंडा की शिकायत पर तीन नामजद व कई अन्य के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है.
प्रकाश सोय, डीएसपी (हेडक्वार्टर)
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




