जीत के लिए बिछने लगी बिसात
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :16 Sep 2016 2:41 AM (IST)
विज्ञापन

बहरागोड़ा कॉलेज. छात्र संघ चुनाव को लेकर सरगरमी बढ़ी जेसीएम : हंबीर अध्यक्ष, काजल उपाध्यक्ष सचिव पद के उम्मीदवार बहरागोड़ा : बहरागोड़ा कॉलेज के बालक आदिवासी छात्रावास में गुरुवार को जिप सदस्य सह चुनाव प्रभारी अर्जुन पूर्ति और जेसीएम के जिलाध्यक्ष राजीव गिरी की उपस्थिति में झारखंड छात्र मोरचा (जेसीएम) ने सभी छह सीटों के […]
विज्ञापन
बहरागोड़ा कॉलेज. छात्र संघ चुनाव को लेकर सरगरमी बढ़ी
जेसीएम : हंबीर अध्यक्ष, काजल उपाध्यक्ष सचिव पद के उम्मीदवार
बहरागोड़ा : बहरागोड़ा कॉलेज के बालक आदिवासी छात्रावास में गुरुवार को जिप सदस्य सह चुनाव प्रभारी अर्जुन पूर्ति और जेसीएम के जिलाध्यक्ष राजीव गिरी की उपस्थिति में झारखंड छात्र मोरचा (जेसीएम) ने सभी छह सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा कर दी. अध्यक्ष पद से हंबीर हेंब्रम, उपाध्यक्ष पद से काजल महतो, सचिव पद से भारती गोस्वामी, संयुक्त सचिव सविता मुंडा, उप सचिव पद से ब्रतती घाटवारी उर्फ जुली और विश्व
विद्यालय प्रतिनिधि के पद से सोमेन कुइला के नाम की घोषणा की गयी. अर्जुन पूर्ति ने कहा कि मोरचा ने इस चुनाव में आधी आबादी को 50 प्रतिशत हिस्सा दिया है. छह उम्मीदवारों में तीन उम्मीदवार महिलाएं हैं. मौके पर निर्मल कुमार दूबे, राहूल बाजपेयी, बाप्तु महतो, मंडल हेंब्रम, जीतेंद्र नाथ टुडू, शनी महंती, गोपाल चंद्र बाग, सती राम मुंडा, संजय हांसदा, दुबराज हांसदा, रमाई बास्के, नागा मुंडा, रामचंद्र मुर्मू समेत अनेक छात्र उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




