अभाविप : निरेन अध्यक्ष, गोपी नायक उपाध्यक्ष पद के प्रत्याशी

बहरागोड़ा : चुनावी कार्यालय में गुरुवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) ने चुनाव प्रभारी अरुण बारीक की उपस्थिति में बहरागोड़ा कॉलेज में होने वाले छात्र संघ के चुनाव के लिए सभी छह सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा की. निरेन सोरेन अध्यक्ष और गोपी नाथ नायक उपाध्यक्ष पद के उम्मीदवार घोषित किये गये. सचिव […]
बहरागोड़ा : चुनावी कार्यालय में गुरुवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) ने चुनाव प्रभारी अरुण बारीक की उपस्थिति में बहरागोड़ा कॉलेज में होने वाले छात्र संघ के चुनाव के लिए सभी छह सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा की. निरेन सोरेन अध्यक्ष और गोपी नाथ नायक उपाध्यक्ष पद के उम्मीदवार घोषित किये गये. सचिव पद से यादव पात्र, संयुक्त सचिव पद से सारथी मांडी,
उप सचिव पद से बाबूलाल मुंडा तथा विश्व विद्यालय प्रतिनिधि पद से कुणाल सीट उम्मीदवार घोषित किये गये. अरुण बारिक ने कहा कि संगठन ने सभी पदों पर योग्य उम्मीदवारों को उम्मीदवार बनाया है. उन्होंने कहा कि इस चुनाव में सभी छह सीटों पर संगठन के उम्मीदवार विजयी होंगे. विरोधी खेमा में संगठन की बढ़ती लोकप्रियता से खलबली मची है. मौके पर चंदन सीट, पिकलू घोष, बाघराय मांडी, तुषार मंडल, देव मंडल, श्याम हांसदा, देबू सीट, तप्पू ओझा आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




