जो शहीद हुए हैं उनकी जरा याद करो कुर्बानी...

पटमदा : पटमदा कॉलेज मैदान से मंगलवार को देश के शहीद स्वतंत्रता सैनानियों की याद में भारतीय जनता पार्टी की ओर से बाइक से तिरंगा यात्रा निकाली गयी. तिरंगा यात्रा में देशभक्ति गीत ऐ मेरे वतन को लोगों, जरा आंख में भर लो पानी, जो शहीद हुए है उनकी याद करो कुर्बानी, जन गण मन… […]
पटमदा : पटमदा कॉलेज मैदान से मंगलवार को देश के शहीद स्वतंत्रता सैनानियों की याद में भारतीय जनता पार्टी की ओर से बाइक से तिरंगा यात्रा निकाली गयी. तिरंगा यात्रा में देशभक्ति गीत ऐ मेरे वतन को लोगों, जरा आंख में भर लो पानी, जो शहीद हुए है उनकी याद करो कुर्बानी, जन गण मन… इत्यादि गीतों को प्रस्तुत किया गया. यात्रा में लोग वंदे मातरम, भारत माता की जय का नारा लगा रहे थे.
कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि सांसद विद्युत वरण महतो व जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार मौजूद थे. मौके पर सांसद ने कहा कि आजादी हमें आसानी से नहीं, बल्कि हजारों महापुरुषों के बलिदान से मिला है. देश के लिए अपनी कुर्बानी देने वाले उन महापुरुषों को हमें कभी नहीं भूलना चाहिए. देश की सीमा पर सवा करोड़ जनता की सुरक्षा में तैनात उन सैनिकों को सलामी देते हुए युवाअों को देश की रक्षा के लिए आगे आने व देश के प्रधानमंत्री मोदीजी का सपना को साकार करने का आह्वान किया. कार्यक्रम को जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार ने भी संबोधित किया.
समापन भाषण पटमदा मंडल अध्यक्ष मंटु दत्ता ने दिया. मोटरसाइकिल रैली में पटमदा, बोड़ाम व कमलपुर मंडल के सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए. आजादी के 70 साल पूरे होने की याद में निकाले गये इस रैली में पटमदा, बोड़ाम व काटिन के चौक चौराहों पर स्थित देश के वीर शहीद बिरसा मुंडा, सिद्धू कान्हू, सुभाष चंद्र बोस, खुदीराम बोस, डॉ आंबेडकर आदि के मूर्ति पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. मौके पर प्रदीप महतो, वासुदेव मंडल, मंटु दत्ता, कृपा सिंधु महतो, मुचीराम बाउरी, महावीर महतो, संदीप मिश्रा आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




