गांव के पास ट्रेंच खोदवाने की मांग

Published at :01 Aug 2016 6:48 AM (IST)
विज्ञापन
गांव के पास ट्रेंच खोदवाने की मांग

घाटशिला : घाटशिला रेंज के बासाडेरा गांव में जंगली हाथियोंं से त्रस्त लोगों ने ग्राम प्रधान गौर सिंह की अध्यक्षता में रविवार को बैठक की. ग्रामीणों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि बासाडेरा गांव को हाथियों से बचाने के लिए ट्रेंच खोदवाया जाये. बासाडेरा के चारों तरफ वन विभाग ट्रेंच खोदवाये. ग्रामीणों ने कहा कि […]

विज्ञापन

घाटशिला : घाटशिला रेंज के बासाडेरा गांव में जंगली हाथियोंं से त्रस्त लोगों ने ग्राम प्रधान गौर सिंह की अध्यक्षता में रविवार को बैठक की. ग्रामीणों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि बासाडेरा गांव को हाथियों से बचाने के लिए ट्रेंच खोदवाया जाये. बासाडेरा के चारों तरफ वन विभाग ट्रेंच खोदवाये. ग्रामीणों ने कहा कि बासाडेरा से धारागिरी तथा जुगनी भटिया के पास एक वॉच टावर लगाया जाय. इस पर ग्रामसभा से सहमति ली गयी.

धान के पौधों के नष्ट होने के मामले में वन विभाग को आवेदन देने पर चर्चा हुई. बैठक में मुखिया प्रतिनिधि मोसो सोरेन, बुद्धेश्वर सिंह, रोमेन नमाता, कृष्ण सबर, नवीन सबर, माकुल सबर, नकुल सबर, बनमाली सबर, किरिटी सबर, विश्वनाथ मन्ना, निरंजन माझी, रवि सबर, मनोहर सिंह, बुद्धेश्वर सिंह, संतोष सिंह उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola