जन जागरण मंच ने जाहेर थान में लगाया पौधा

घाटशिला : घाटशिला के चुनूडीह स्थित जाहेर थान में जन जागरण मंच ने बुधवार को पौधरोपण किया. मंच के सदस्य धर्मबहाल पंचायत की मुखिया मानको मुर्मू और ग्राम प्रधान रतन मुर्मू के साथ पहुंचे और साल के 35 पौधे लगाये. मौके पर धर्मबहाल पंचायत के पंचायत समिति सदस्य बुद्धेश्वर मार्डी, सुब्रतो दास, रंजीत ठाकुर, लक्ष्मीकांत […]
घाटशिला : घाटशिला के चुनूडीह स्थित जाहेर थान में जन जागरण मंच ने बुधवार को पौधरोपण किया. मंच के सदस्य धर्मबहाल पंचायत की मुखिया मानको मुर्मू और ग्राम प्रधान रतन मुर्मू के साथ पहुंचे और साल के 35 पौधे लगाये. मौके पर धर्मबहाल पंचायत के पंचायत समिति सदस्य बुद्धेश्वर मार्डी, सुब्रतो दास, रंजीत ठाकुर, लक्ष्मीकांत प्यारेलाल, विनोद ठाकुर आदि उपस्थित थे. इधर, मंच और घाटशिला कॉलेज के छात्रों ने एचडीएफसी बैंक के शाखा प्रबंधक को आवेदन देकर घाटशिला कॉलेज में छोटा सा गार्डन बनाने की मांग की है. मंच के आवेदन पर कॉलेज के प्रोफेसर इंचार्ज डॉ बिनोद कुमार ने हस्ताक्षर करते हुए बैंक के शाखा प्रबंधक को भेजा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




