शराबी पतियों का महिलाएं करें बहिष्कार
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :25 Jul 2016 5:00 AM (IST)
विज्ञापन

कालापाथर को नशामुक्त करने के लिए महिलाओं ने रैली निकाली, कहा चाकुलिया : चाकुलिया प्रखंड की कालापाथर पंचायत के कालापाथर गांव की महिलाओं ने रविवार को हाथों में नारे लिखी तख्तियां लेकर पंचायत मंडप से शराब मुक्त अभियान रैली निकाली. अध्यक्ष बासंती पाल, उपाध्यक्ष सविता पाल, उप मुखिया गोविंद माइती, मुखिया प्रतिनिधि गणेश बेसरा ने […]
विज्ञापन
कालापाथर को नशामुक्त करने के लिए महिलाओं ने रैली निकाली, कहा
चाकुलिया : चाकुलिया प्रखंड की कालापाथर पंचायत के कालापाथर गांव की महिलाओं ने रविवार को हाथों में नारे लिखी तख्तियां लेकर पंचायत मंडप से शराब मुक्त अभियान रैली निकाली. अध्यक्ष बासंती पाल, उपाध्यक्ष सविता पाल, उप मुखिया गोविंद माइती, मुखिया प्रतिनिधि गणेश बेसरा ने इसका नेतृत्व किया. महिलाएं संचालकों के दरवाजे पर गयी और भट्ठी बंद करने का अनुरोध किया. महिलाओंं ने कहा कि पकड़े जाने पर 1000 का जुर्माना लगेगा.
रैली में शामिल महिलाएं लंबी उम्र तक जीना है, तो शराब को छोड़ना है, जो भी दारू बेचेगा 1000 रुपये जुर्माना भरेगा, दारू पीने वाले पतियों का महिलाएं बहिष्कार करें, जुआ अड्डा और शराब भट्ठी हटाना है, पैसा और परिवार को बचाना है आदि नारा लगा रही थीं. महिलाओं ने कहा कि शराब चुलाई कर रहे परिवार की महिलाएं शराब चुलाई बंद कर महिला समूह से जुड़ें.
उन महिलाओं को बैंक से ऋण दिलाने का काम किया जायेगा. रैली में रीना पाल, सीमा ओझा, नारायणी पाल, शिवानी पाल, सरिता कर्मकार, सरस्वती मुर्मू, बासिनी कालिंदी, काजल दास, रूनु पाल, विनोदिनी जाना समेत अन्य महिलाएं शामिल थीं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




