किसानों ने श्रमदान कर खेतों तक पहुंचाया पानी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :25 Jul 2016 4:58 AM (IST)
विज्ञापन

किसानों ने मुख्य केनाल को शाखा नहर से जोड़ा बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड की चिंगड़ा पंचायत के कुटुशोल गांव में ढिलाहारा, भंडारशोल, दक्षिणाशोल, पुटलियाशोल, गोबराबनी के ग्रामीणों ने रविवार को श्रमदान से शाखा केनाल को बायीं मुख्य केनाल से जोड़ दिया. जेसीबी से गड्ढा खोद कर मुख्य केनाल को जोड़ा गया. मुखिया प्रतिनिधि माताल मांडी, […]
विज्ञापन
किसानों ने मुख्य केनाल को शाखा नहर से जोड़ा
बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड की चिंगड़ा पंचायत के कुटुशोल गांव में ढिलाहारा, भंडारशोल, दक्षिणाशोल, पुटलियाशोल, गोबराबनी के ग्रामीणों ने रविवार को श्रमदान से शाखा केनाल को बायीं मुख्य केनाल से जोड़ दिया. जेसीबी से गड्ढा खोद कर मुख्य केनाल को जोड़ा गया. मुखिया प्रतिनिधि माताल मांडी, पंचायत समिति प्रतिनिधि परेश नाथ मुंडा ने बताया कि शाखा केनाल में पानी नहीं जा रहा था, इसलिए मुख्य केनाल से शाखा केनाल को जोड़ा गया.
शाखा केनाल में पानी नहीं होने से किसान खेती से वंचित थे.
किसानों ने कई बार संवेदक से मिल कर मुख्य केनाल और शाखा केनाल से जोड़ने की मांग की थी. संवेदक ने कोई पहल नहीं की. बाध्य होकर किसानों ने श्रमदान कर मुख्य केनाल और शाखा केनाल से जोड़ना पड़ा. किसानों की पहल से केनाल का पानी खेतों तक पहुंचा. इस अवसर पर कान्हु हेंब्रम, नीलकंठ महाकुड़, सुबोध हेंब्रम, प्रदीप महाकुड़, सुनाराम सोरेन समेत अनेक ग्रामीण उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




