कमल के सहयोगी अब भी घूम रहे बाहर, आंदोलन होगा तेज
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :25 Jul 2016 4:58 AM (IST)
विज्ञापन

फैसला. डीसी व एसएसपी से मिलेंगे राज डॉट कॉम निवेशक संघ के सदस्य बिरसानगर थाने में एससी-एसटी एक्ट के तहत कमल सिंह के सहयोगियों पर मामला दर्ज करने का निर्णय लिया गया है. जादूगोड़ा : यूसिल जादूगोड़ा आवासीय कॉलोनी स्थित सीआइएसएफ मैदान में रविवार को राज डॉट कॉम निवेशक संघ की बैठक बीएम अरुण की […]
विज्ञापन
फैसला. डीसी व एसएसपी से मिलेंगे राज डॉट कॉम निवेशक संघ के सदस्य
बिरसानगर थाने में एससी-एसटी एक्ट के तहत कमल सिंह के सहयोगियों पर मामला दर्ज करने का निर्णय लिया गया है.
जादूगोड़ा : यूसिल जादूगोड़ा आवासीय कॉलोनी स्थित सीआइएसएफ मैदान में रविवार को राज डॉट कॉम निवेशक संघ की बैठक बीएम अरुण की अध्यक्षता हुई, जिसमें कमल सिंह की गिरफ्तारी के बाद पुलिस प्रशासन की स्थूलता पर चर्चा की गयी. कहा गया कि अभी भी कमल सिंह के मुख्य सहयोगी दीपक सिंह, रुद्रनारायण भकत,
वरुण सी समेत अन्य एजेंट खुलेआम घुम रहे हैं, लेकिन उन पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है. मौके पर संघ के अध्यक्ष बीएम अरुण ने कहा कि एक बार फिर से डीसी और एसएसपी को रिमाइंडर ज्ञापन सौंपा जायेगा. साथ ही उनके मुख्य सहयोगी पर कार्रवाई करने का दबाव बनाया जायेगा.
वहीं संघ के महासचिव अमित करूवा ने कहा कि बिरसानगर थाना में एससी-एसटी एक्ट के तहत कमल सिंह के मुख्य सहयोगियों पर मामला दर्ज किया जायेगा और जल्द ही गृह मंत्रालय व पीएमओ कार्यालय जाकर ज्ञापन सौंप कर कार्रवाई करने की मांग की जायेगी. उन्होंने कहा कि एक बार फिर से आंदोलन को तेज किया जायेगा. मौके पर भाजपा महामंत्री ज्योथिका चक्रवर्ती, सरस्वती करूवा, रेनु देवी, रामधानी सिंह, बीएन नायक, जितेंद्र शर्मा, उपेंद्र महतो, विश्जीत, जोगिंद्र प्रजापति आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




