घाटशिला में पुरुषोत्तम व जनशताब्दी का ठहराव हो

घाटशिला : घाटशिला रेलवे स्टेशन पर पुरुषोत्तम और जन शताब्दी एक्सप्रेस के ठहराव समेत स्टेशनों की व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग पर 20 जुलाई को सांसद विद्युत वरण महतो ने केंद्रीय रेल मंत्री सुरेश प्रभु से भेंट की. उन्होंने रेल मंत्री से जमशेदपुर लोकसभा क्षेत्र में चांडिल से पटमदा, बांदवान होते हुए झाड़ग्राम तक नयी […]
घाटशिला : घाटशिला रेलवे स्टेशन पर पुरुषोत्तम और जन शताब्दी एक्सप्रेस के ठहराव समेत स्टेशनों की व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग पर 20 जुलाई को सांसद विद्युत वरण महतो ने केंद्रीय रेल मंत्री सुरेश प्रभु से भेंट की. उन्होंने रेल मंत्री से जमशेदपुर लोकसभा क्षेत्र में चांडिल से पटमदा, बांदवान होते हुए झाड़ग्राम तक नयी रेल लाइन के लिए सैद्धांतिक मंजूरी प्रदान करने की मांग की. टाटा बादाम पहाड़ रेलवे लाइन का दोहरीकरण और इसका विस्तार बालेश्वर तक करने, कांड्रा- नामकुम रेल लाइन का काम अविलंब शुरू कराने,
झारखंड के चाकुलिया प्रखंड के बुढ़ामारा से बहरागोड़ा होते हुए बांगरीपोषी तक नयी रेल लाइन का निर्माण कराने, जुगसलाई स्थित प्रस्तावित रेलवे ओवर ब्रिज (आसपास के क्षेत्र को अतिक्रमण मुक्त कराया गया है) का निर्माण पूरा होनेे तक जुगसलाई रेलवे अंडर ब्रिज के समानांतर एक सड़क का निर्माण करने की मांग रखी. चाकुलिया में रेलवे ओवर ब्रिज का निर्माण कराने, गालूडीह रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म की ऊंचाई बढ़ाने, घाटशिला रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म की मरम्मत कराने, चाकुलिया रेल स्टेशन के पास चात्रोडुबा और सुनसुनिया टोला, पुरनाडीह ग्राम में भूमिगत बिजली तार ले जाने की मांग रही.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




