मझगांव : पिता की हत्या में पुत्र गिरफ्तार

Published at :21 Jun 2016 6:18 AM (IST)
विज्ञापन
मझगांव : पिता की हत्या में पुत्र गिरफ्तार

मझगांव : शराब के नशे में पिता शिरिश नायक की साबल से पीट-पीट कर हत्या के मामले में रोरुआ पुलिस ने हत्यारे बेटे निरंजन नायक को गिरफ्तार कर लिया है. उसे सोमवार को कोर्ट में पेश किया गया. जमानत नहीं मिलने के कारण उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है. सूचना के मुताबिक […]

विज्ञापन

मझगांव : शराब के नशे में पिता शिरिश नायक की साबल से पीट-पीट कर हत्या के मामले में रोरुआ पुलिस ने हत्यारे बेटे निरंजन नायक को गिरफ्तार कर लिया है. उसे सोमवार को कोर्ट में पेश किया गया. जमानत नहीं मिलने के कारण उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है. सूचना के मुताबिक मझगांव से सटे मयूरभंज जिले के तेरंटी गांव में 14 जून को शिरिश नायक अपने घर के आंगन में बैठक कर गाना गा रहा था.

इसी दौरान उसका बेटा निरंजन कही से शराब पीकर घर लौटा. उसे अपने पिता को गाना-गाने से मना किया था. लेकिन उसके पिता ने अपने बेटे की बात अनसुनी कर दी. इससे नाराज होकर निरंजन ने घर से साबल निकाल लाया तथा अपने पिता की निर्ममता से पिटाई कर दी थी. जिसके कारण घटनास्थल पर ही शिरिश नायक की मौत हो गयी थी. घटना को अंजाम देने के बाद निरंजन फरार हो गया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola