डायन बता महिला को निर्वस्त्र कर पीटा, नचाया और गैंगरेप

Published at :17 Jun 2016 5:59 AM (IST)
विज्ञापन
डायन बता महिला को निर्वस्त्र कर पीटा, नचाया और गैंगरेप

घाटशिला: फाइनेंस कंपनी कर्मी से ~87.5 हजार लूटे घाटशिला : घाटशिला थानांतर्गत कापागोड़ा के कोंदर नाला और कॉलोनी के बीच गुरुवार की दोपहर जन लक्ष्मी माइक्रो फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी संजय सिंह (35) से पल्सर बाइक पर सवार तीन अपराधियों ने पिस्तौल सटा कर 87,520 रुपये से भरा बैग छीन कर फरार हो गये. बैग […]

विज्ञापन

घाटशिला: फाइनेंस कंपनी कर्मी से ~87.5 हजार लूटे

घाटशिला : घाटशिला थानांतर्गत कापागोड़ा के कोंदर नाला और कॉलोनी के बीच गुरुवार की दोपहर जन लक्ष्मी माइक्रो फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी संजय सिंह (35) से पल्सर बाइक पर सवार तीन अपराधियों ने पिस्तौल सटा कर 87,520 रुपये से भरा बैग छीन कर फरार हो गये. बैग में एक लैपटॉप और एक मोबाइल भी था. संजय सिंह जमशेदपुर के टेल्को निवासी हैं. वे हेंदलजुड़ी गांव से महिला समूह को दी गयी ऋण का तगादा कर लौट रहे थे. श्री सिंह ने घाटशिला थाने में इसकी लिखित शिकायत की है. सूचना पाकर डीएसपी ने घटनास्थल पर जाकर लोगों से पूछताछ की.
घाटशिला: फाइनेंस कंपनी कर्मी…
कैंची मार बाइक रोकी और गिरा दिया : श्री सिंह ने बताया कि वह अपनी बाइक (जेएच 05 एस/0775) से हेंदलजुड़ी गांव से 87,520 रुपये रुपये तगादा कर लौट रहे थे. वे रुपये बैग में रख कर गोपालपुर स्थित कंपनी के कार्यालय लौट रहे थे. उन्होंने जैसे ही कोंदर नाला पार किया. पल्सर बाइक से पीछा कर रहे तीन युवकों ने कैंची मार कर उनकी बाइक रोकी. एक युवक ने उनकी बाइक पर पैर से धक्का मार गिरा दिया. दूसरे युवक ने पिस्तौल सटा कर कर बैग छीन लिया.
हेंदलजुड़ी की ओर भागे आरोपी : घटना के बाद संजय ने इसकी जानकारी जन लक्ष्मी माइक्रो फाइनेंस के शाखा प्रबंधक पप्पू सीट को दी. वे अन्य कर्मियों के साथ वहां पहुंचे. श्री सिंह ने बताया कि बाइक पर सवार तीनों युवक अपना चेहरा और नंबर प्लेट ढंके हुए थे. युवक मेरून रंग की टी शर्ट पहने थे. बैग छीनने के बाद पल्सर बाइक से हेंदलजुड़ी की ओर भाग गये.
घाटशिला के हेंदलजुड़ी से तगादा कर कार्यालय लौट रहा था
काले रंग की पल्सर पर सवार तीन अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया
तीनों अपराधियों ने अपने चेहरा व बाइक के नंबर प्लेट को ढंका था
जन लक्ष्मी माइक्रो फाइनेंस कर्मी जमशेदपुर के टेल्को का निवासी
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola