शराब से गांव को बचाने का महिलाओं ने लिया संकल्प
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :17 Jun 2016 5:59 AM (IST)
विज्ञापन

गालूडीह : बाघुडि़या पंचायत की हलुदबनी गांव में शराब बंदी को लेकर महिलाओं ने मोरचा खोल दिया है. गुjgवार को गांव में ग्राम प्रधान सुखलाल मुर्मू की पत्नी पुनता मुर्मू और बेटी विमला मुर्मू के नेतृत्व में महिलाओं ने बैठक कर गांव में शराब बंदी कराने का संकल्प लिया. महिलाओं ने इसके लिए पंचायत के […]
विज्ञापन
गालूडीह : बाघुडि़या पंचायत की हलुदबनी गांव में शराब बंदी को लेकर महिलाओं ने मोरचा खोल दिया है. गुjgवार को गांव में ग्राम प्रधान सुखलाल मुर्मू की पत्नी पुनता मुर्मू और बेटी विमला मुर्मू के नेतृत्व में महिलाओं ने बैठक कर गांव में शराब बंदी कराने का संकल्प लिया. महिलाओं ने इसके लिए पंचायत के मुखिया हुडिंग सोरेन और पंसस साकरो टुडू से सहयोग करने की गुहार लगायी. पंचायत प्रतिनिधियों ने भरोसा दिलाया है कि महिलाएं संगठित होकर आगे बढ़े पंचायत प्रतिनिधि सहयोग करेंगे.
महिलाओं ने गांव में बैठक कर शराब बंदी को लेकर नारेबाजी की. मौके पर लुसकी मुर्मू, जसमी हेंब्रम, सलमा सोरेन, आरसू सोरेन, उपल मुर्मू, फूलमनी मुर्मू, लुदनी सोरेन, पार्वती मुर्मू, सोनिया सोरेन आदि उपस्थित थी. महिलाओं ने कहा कि गांव में तीन अवैध शराब की भट्टियां हैं. दिन भर गांव के पुरुष नशे में डूबे रहते हैं. महिलाएं खेत से लेकर घर तक काम करती है. पुरुष नशे में चूर रहते हैं. नशे के कारण घरेलू हिंसा भी बढ़ रही है. पुरुष काम नहीं करते.
महिलाएं कमाती है उससे संसार चलता है. महिलाओं ने कहा कि अवैध शराब विक्रेताओं को पहले चेतावनी दी जायेगी. भट्ठियां बंद नहीं हुई, तो तोड़ दिए जायेंगे. शराब के कारण महिलाओं और बच्चों पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है. शराब गांव को बरबाद कर रहा है. इस पर रोक लगाने के लिए महिलाओं ने संकल्प लिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




