ग्रामीण कर रहे साल वनों की रक्षा

Published at :17 Jun 2016 5:58 AM (IST)
विज्ञापन
ग्रामीण कर रहे साल वनों की रक्षा

चाकुलिया : चाकुलिया प्रखंड की चालुनिया पंचायत के कन्हाईश्वर पहाड़ से सटे दुआरीशोल गांव के डाहेरडीह टोला के ग्रामीण वनोंं की रक्षा के प्रति जागरूक हैं. टोला में वन रक्षा कमेटी का गठन कर कई युवा और बुजुर्ग पहरेदारी कर साल वनों की रक्षा कर रहे हैं. कमेटी के सदस्य बंदी राम मुर्मू, शशधर मांडी, […]

विज्ञापन

चाकुलिया : चाकुलिया प्रखंड की चालुनिया पंचायत के कन्हाईश्वर पहाड़ से सटे दुआरीशोल गांव के डाहेरडीह टोला के ग्रामीण वनोंं की रक्षा के प्रति जागरूक हैं. टोला में वन रक्षा कमेटी का गठन कर कई युवा और बुजुर्ग पहरेदारी कर साल वनों की रक्षा कर रहे हैं. कमेटी के सदस्य बंदी राम मुर्मू, शशधर मांडी, हलधर मांडी, चित्तरंजन मांडी, सुनाराम मांडी, मनोरंजन मांडी आदि ने बताया कि आस पास के लोग वन की कटाई कर रहे थे. इससे पहाड़ पर साल जंगल नष्ट होने के कगार पर था. टोला के बुजुर्गों के प्रयास से वन रक्षा कमेटी गठित की गयी. समिति के सदस्य साल पेड़ों की रक्षा करने में जुटे हैं.

सदस्यों द्वारा पेड़ पर बांग्ला में लिखा बोर्ड लगाया गया है. बोर्ड में लिखा गया है कि कच्चा पेड़ काटना मना है. समिति के सदस्यों ने बताया कि जंगल में पहरेदारी करने के दौरान कई पेड़ काटने वाले लोगों से भी बकझक करनी पड़ती है. सदस्यों द्वारा गांवों में जंगल रक्षा के प्रति लोगों को जागरूक करने का प्रयास जारी है. समिति के सदस्य डाहेरडीह से बंगाल सीमा से सटे बुढ़ीशोल तक साल जंगल की रक्षा करने में जुटे हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola