आपसी विवाद में टेंपों से टकराया, घायल

घाटशिला : घाटशिला थानांतर्गत बड़ाजुड़ी में गुरुवार की सुबह आपसी विवाद में भागने के दौरान खड़े टेंपो से टकरा कर भागीरथ गोराई गंभीर रूप से घायल हो गया. पुलिस उसे इलाज के लिए उत्क्रमित अनुमंडल अस्पताल लेकर आयी. चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार कर स्थिति गंभीर देख एमजीएम रेफर कर दिया, लेकिन वह दोपहर तक थाना […]
घाटशिला : घाटशिला थानांतर्गत बड़ाजुड़ी में गुरुवार की सुबह आपसी विवाद में भागने के दौरान खड़े टेंपो से टकरा कर भागीरथ गोराई गंभीर रूप से घायल हो गया. पुलिस उसे इलाज के लिए उत्क्रमित अनुमंडल अस्पताल लेकर आयी. चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार कर स्थिति गंभीर देख एमजीएम रेफर कर दिया,
लेकिन वह दोपहर तक थाना में बैठा था. पुलिस ने बताया कि गुरुवार की सुबह मुढ़ाकाठी का अनिल गोराई सैलून में दाढ़ी बना रहा था. इसी दौरान भागीरथ उर्फ भोक्ता गोराई तलवार लेकर आया और अनिल गोराई का कॉलर पकड़ लिया. भागीरथ का भाई दुरकू उसे तलवार लेकर आते देख कर भगाने का प्रयास किया.
तलवार छिनने के क्रम में सैलून के बगल में खड़े टेंपो से टकरा कर गिर गया. इससे उसे चोट लगी. उसने थाने में शिकायत की कि मुढ़ाकाठी का अनिल गोराई और मुची राम गोराई ने उसके साथ मारपीट की. पुलिस ने उसका बयान लिया और उसे इलाज कराने की सलाह देकर भेज दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




