खदान के 11वें लेबल में पानी भरा
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :15 Jun 2016 3:13 AM (IST)
विज्ञापन

जीएम ने कहा कि मजदूरों की हड़ताल के कारण खदान से पानी निकासी बंद होने के कारण खदान के 11 वें लेबल में पानी भर गया है. पानी में तीन लोको, बिजली के उपकरण, मोटर भी डूब गये हैं. कंपनी प्रबंधन खदान से पानी निकासी के प्रयास में जुटा है. 11 वें लेबल से पानी […]
विज्ञापन
जीएम ने कहा कि मजदूरों की हड़ताल के कारण खदान से पानी निकासी बंद होने के कारण खदान के 11 वें लेबल में पानी भर गया है. पानी में तीन लोको, बिजली के उपकरण, मोटर भी डूब गये हैं. कंपनी प्रबंधन खदान से पानी निकासी के प्रयास में जुटा है. 11 वें लेबल से पानी निकासी के बाद ही क्षति का अंदाजा लग पायेगा.
यूनियन को इडी ने दिया आश्वासन
मुसाबनी : मुसाबनी माइंस इंप्लाइज यूनियन के सदस्य मंगलवार को उपाध्यक्ष शेख हुसैन के नेतृत्व में आइआरएल के इडी बीएन शुक्ला से मिलकर मजदूरों के बकाया वेतन भुगतान को लेकर वार्ता की. यूनियन नेताओं ने पिछले पांच दिनों से जारी मजदूरों की हड़ताल के संबंध में चर्चा की.
श्री शुक्ला ने कहा कि आइआरएल ने 852 टन कांसंट्रेट एचसीएल को भेज दिया है. इसका बिल भी जमा कर दिया है. एचसीएल से भुगतान मिलते ही कुछ ही घंटों में आइआरएल मजदूरों का बकाया वेतन बैंक खाता में भेज दिया जायेगा. यूनियन के संयुक्त सचिव राजेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा श्री शुक्ला ने आइआरएल,
आइसीएमपीएल, ठेका कर्मी, कैजुएल मजदूर तथा सुरक्षा प्रहरी का बकाया वेतन जल्द भुगतान करने का आश्वासन दिया है. यूनियन नेताओं ने मजदूरों से धैर्य बनाये रखने की अपील की है. यूनियन के वेतन भुगतान को लेकर प्रयासरत हैं. वार्ता में राजेंद्र प्रसाद सिंह,सूरज लामा, शिबू गुरूंग, राम यज्ञ शर्मा, धनंजय गोप उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




