जादूगोड़ा के मजदूरों से बागजांता में काम कराने का विरोध

मुसाबनी : बागजांता माइंस इंप्लाइज यूनियन ठेका मजदूर को काम से हटाये जाने और जादूगोड़ा के मजदूरों से बागजांता खदान में काम कराये जाने का विरोध किया है. यूनियन के महासचिव सिंधु हांसदा ने एसडीओ, डीएसपी को ज्ञापन सौंप कर यूसिल प्रबंधन के मनमाने रवैये के खिलाफ आंदोलन करने की चेतावनी दी है. श्री हांसदा […]
मुसाबनी : बागजांता माइंस इंप्लाइज यूनियन ठेका मजदूर को काम से हटाये जाने और जादूगोड़ा के मजदूरों से बागजांता खदान में काम कराये जाने का विरोध किया है. यूनियन के महासचिव सिंधु हांसदा ने एसडीओ, डीएसपी को ज्ञापन सौंप कर यूसिल प्रबंधन के मनमाने रवैये के खिलाफ आंदोलन करने की चेतावनी दी है.
श्री हांसदा के अनुसार यूनियन 16-17 जून को जादूगोड़ा के श्रमिकों को रोकेंगे. 18 जून से बेमियादी आर्थिक नाकेबंदी करेंगे. श्री हांसदा ने कहा कि प्रबंधन ने 40 ठेका मजदूरों को काम से हटा दिया है. यूनियन आंदोलन करेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




