एचसीएल-आइआरएल मजदूर विरोधी: रामदास

Published at :15 Jun 2016 3:12 AM (IST)
विज्ञापन
एचसीएल-आइआरएल मजदूर विरोधी: रामदास

मुसाबनी : झामुमो के जिलाध्यक्ष सह पूर्व विधायक रामदास सोरेन ने मंगलवार को सुरदा लोहिया भवन में प्रेस वार्ता कर कहा कि एचसीएल और आइआरएल मजदूर विरोधी है. एचसीएल और आइआरएल के बीच मजदूर पिस रहे हैं. श्री सोरेन ने कहा कि सितंबर 2014 में आंतरिक संसाधन की जांच के लिए कमेटी गठित हुई थी, […]

विज्ञापन

मुसाबनी : झामुमो के जिलाध्यक्ष सह पूर्व विधायक रामदास सोरेन ने मंगलवार को सुरदा लोहिया भवन में प्रेस वार्ता कर कहा कि एचसीएल और आइआरएल मजदूर विरोधी है. एचसीएल और आइआरएल के बीच मजदूर पिस रहे हैं.

श्री सोरेन ने कहा कि सितंबर 2014 में आंतरिक संसाधन की जांच के लिए कमेटी गठित हुई थी, जिसके सदस्य प्रदीप यादव और वे स्वयं थे. कमेटी ने अपनी रिपोर्ट दी थी. पूर्व में खनन पदाधिकारी रत्नेश कुमार ने श्री सरकार को रिपोर्ट दी थी. जिसमें एचसीएल के सुरदा खदान से 17 धातु निकलने की बात कही गयी थी. लेकिन एचसीएल केवल ताम्र अयस्क के उत्खनन का रायल्टी देता है. बाकी धातुओं का नहीं.
श्री सोरेन ने कहा कि सुरदा के 30 टन अयस्क में करीब एक सौ ग्राम सोना पाया जाता है और प्रतिवर्ष 20 करोड़ रुपये का उत्पादित सोना कहां जाता है. श्री सोरेन ने सुरदा फेज टू के खनन विकास में निकाले गये पत्थरों के गायब होने के मामले की जांच की मांग की. उन्होंने कहा कि पत्थर एचसीएल की संपत्ति है. एचसीएल एवं आइआरएल प्रबंधन पर इस मामले में मिली भगत का आरोप लगाया.
उन्होंने कहा कि कंपनी करोड़ों का मुनाफा सलाना कमा रही है, लेकिन मजदूरों को समय पर वेतन भुगतान करने में कोताही बरत रही है. इसे झामुमो बर्दाश्त नहीं करेगा. मौके पर जिप सदस्य बाघराय मार्डी,मजदूर नेता गौरांग माहली, अनिल किस्कू,बुढ़ान सोरेन,राजेश सिंह आदि उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola