लाभुक का पैसा बिचौलिया के खाते में हो रहा ट्रांसफर

Published at :15 Jun 2016 3:10 AM (IST)
विज्ञापन
लाभुक का पैसा बिचौलिया के खाते में हो रहा ट्रांसफर

मुखिया ने लगाया डोभा निर्माण में गड़बड़ी का अारोप चाकुलिया : चाकुलिया प्रखंड की बिरदह पंचायत के कुलडीहा गांव में भूमि संरक्षण विभाग से स्वीकृत डोभा निर्माण में बिचौलिया हावी हैं. लाभुकों की जमीन पर जेसीबी मशीन से डोभा निर्माण हो रहा है. सरकार प्राक्कलित राशि लाभुकों के खाते में भेज रही है. यह राशि […]

विज्ञापन

मुखिया ने लगाया डोभा निर्माण में गड़बड़ी का अारोप

चाकुलिया : चाकुलिया प्रखंड की बिरदह पंचायत के कुलडीहा गांव में भूमि संरक्षण विभाग से स्वीकृत डोभा निर्माण में बिचौलिया हावी हैं. लाभुकों की जमीन पर जेसीबी मशीन से डोभा निर्माण हो रहा है. सरकार प्राक्कलित राशि लाभुकों के खाते में भेज रही है. यह राशि बिचौलियों के खाते में ट्रांसफर की जा रही है. पंचायत के मुखिया विश्वनाथ हांसदा ने कहा कि पदाधिकारी और बिचौलियों की सांठगांठ से डोभा निर्माण में गड़बड़ी हो रही है.
मुखिया ने कहा कि डोभा निर्माण के लिए प्रखंड कर्मियों द्वारा लाभुकों को बहला-फुसला कर उनके खाते में आयी राशि को बिचौलियों के खाते में ट्रांसफर करवा रहे हैं. किसी भी लाभुक के मना करने पर उन्हें कहा जाता है कि राशि ट्रांसफर नहीं करने पर डोभा निर्माण संभव नहीं है. मुखिया ने इस योजना की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है. डोभा के लाभुक कार्तिक महतो ने कहा कि उनकी जमीन पर 30/30 के डोभा निर्माण की स्वीकृति मिली है. 25 हजार की लागत से डोभा निर्माण किया गया है.
प्रखंड के पदाधिकारी और कर्मियों द्वारा उनके बैंक खाता को लॉक कर दिया गया है. उनसे ट्रांसफर फॉर्म पर हस्ताक्षर करवाया गया है. उनके डोभा निर्माण में 11 घंटा जेसीबी मशीन चली है. शेष पैसे कहां गये उन्हें नहीं पता.
कई लाभुकों के खाता में पहली किस्त की रकम आने के बाद लाभुक द्वारा डोभा निर्माण नहीं करा रहे हैं. इससे लाभुकों के बैंक खाते से राशि जेसीबी मशीन मालिक के खाता में ट्रांसफर करायी जा रही है. ताकि डोभा निर्माण पूर्ण हो सके. डोभा निर्माण पूरा होने पर ही पूरी रकम का भुगतान किया जायेगा.
-गिरजा शंकर महतो, बीडीओ, चाकुलिया
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola