विजय बेरा के खिलाफ प्राथमिकी, गिरफ्तार
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :13 Jun 2016 6:37 AM (IST)
विज्ञापन

वाणिज्य कर सहायक आयुक्त के बयान पर दर्ज हुई प्राथमिकी मोबाइल से जालसाजी करते हुए राजस्व को क्षति पहंुचाने का आरोप बहरागोड़ा : बहरागोड़ा के मौदा निवासी विजय बेरा नामक युवक को पुलिस ने 11 जून को हिरासत में ले लिया था. इसके खिलाफ वाणिज्य कर सहायक आयुक्त प्रेम आरसेन कुजूर के बयान पर कांड […]
विज्ञापन
वाणिज्य कर सहायक आयुक्त के बयान पर दर्ज हुई प्राथमिकी
मोबाइल से जालसाजी करते हुए राजस्व को क्षति पहंुचाने का आरोप
बहरागोड़ा : बहरागोड़ा के मौदा निवासी विजय बेरा नामक युवक को पुलिस ने 11 जून को हिरासत में ले लिया था. इसके खिलाफ वाणिज्य कर सहायक आयुक्त प्रेम आरसेन कुजूर के बयान पर कांड संख्या 31/ 16 भादवि की धारा 406, 420, 467, 468, 471, 120 (बी) के तहत नामजद प्राथमिकी दर्ज हुई है. विजय बेरा पुलिस कस्टडी में है. उसे 13 जून को जेल भेजा जायेगा.
दर्ज प्राथमिकी में कहा गया है कि विजय बेरा ने अपने मोबाइल नंबर 7783007043 की ओर से गलत सूचना देते हुए राज्य के बाहर से राज्य के बाहर (आउट ऑफ आउट)माल के परिवहन के लिए ट्रांजिट परमिट फर्जी तरीके से जेनरेट करते हुए राजस्व को क्षति पहंुचा रहा है. दिनांक सात जून 2016 से नौ जून 2016 के दोपहर 1.58 बजे तक निर्गत किये गये ट्रांजिट परमिट के अवलोकन से चालक का मोबाइल नंबर तथा ट्रांस्पोर्टर का एक ही मोबाइल नंबर 7783007043 है. कहा गया है कि एक ही व्यक्ति द्वारा छद्म तरीके से राजस्व की क्षति पहंुचायी जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




