गिट्टी लदा हाइवा पलटा, चालक की मौत
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :07 Jun 2016 6:38 AM (IST)
विज्ञापन

मृतक झींकपानी का रहने वाला था बांझीउली मोड़ पर सोमवार की सुबह हुई घटना किरीबुरु : छोटानागरा थानांतर्गत किरीबुरु-मनोहरपुर मुख्य सड़क मार्ग पर बांझीउली मोड़ पर सोमवार की सुबह छह बजे गिट्टी लदा हाइवा अनियंत्रित होकर पलट गया. मौके पर ही झींकपानी निवासी चालक गुरुचरण गोप (40) की मौत हो गयी. उक्त हाइवा सड़क निर्माण […]
विज्ञापन
मृतक झींकपानी का रहने वाला था
बांझीउली मोड़ पर सोमवार की सुबह हुई घटना
किरीबुरु : छोटानागरा थानांतर्गत किरीबुरु-मनोहरपुर मुख्य सड़क मार्ग पर बांझीउली मोड़ पर सोमवार की सुबह छह बजे गिट्टी लदा हाइवा अनियंत्रित होकर पलट गया. मौके पर ही झींकपानी निवासी चालक गुरुचरण गोप (40) की मौत हो गयी. उक्त हाइवा सड़क निर्माण कर रही ठेका कंपनी आरकेएस के काम लगा था. हाइवा (जेएच06 एफ-0273) कोटगढ़ (नोवामुंडी) स्थित आरकेएस कंस्ट्रक्शन कंपनी के प्लांट से गिट्टी लेकर छोटानागरा के सलाई जा रहा था. बांझीउली मोड़ पर चालक ने वाहन से संतुलन खो दिया. इससे वाहन पलट कर पेड़ से टकरा गया.
दुर्घटना में चालक का सिर पेड़ और वाहन के बीच फंस गया. चालक सेफ्टी बेल्ट पहने रहता, तो उसकी जान बच सकती थी. घटनास्थल पर पहुंची छोटा नागरा पुलिस ने शव बाहर निकाला. आरकेएस के अधिकारी राजेश सिंह ने बताया की हाइवा बीपी लॉजिस्टिक नामक कंपनी की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




