जीभ में त्रिशूल घोंप कर की शिव अाराधना
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :04 Jun 2016 6:18 AM (IST)
विज्ञापन

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा के गुहियापाल में गाजन पर्व कमेटी के तत्वावधान में शुक्रवार को गाजन पर्व का आयोजन हुआ. सुवर्ण रेखा नदी से भोक्ताओं ने स्नान कर भगवान शिव की पूजा की. इसके बाद जीभ में त्रिशुल घोंप कर भगवान शिव की पूजा की. गाजे- बाजे के साथ गांव का परिभ्रमण करते हुए शिव मंदिर […]
विज्ञापन
बहरागोड़ा : बहरागोड़ा के गुहियापाल में गाजन पर्व कमेटी के तत्वावधान में शुक्रवार को गाजन पर्व का आयोजन हुआ. सुवर्ण रेखा नदी से भोक्ताओं ने स्नान कर भगवान शिव की पूजा की. इसके बाद जीभ में त्रिशुल घोंप कर भगवान शिव की पूजा की.
गाजे- बाजे के साथ गांव का परिभ्रमण करते हुए शिव मंदिर पहुंचे.
मंदिर पहुंचने के बाद भोक्ताओं में मनसा दंडपात और मोतीलाल बेरा ने मंदिर परिसर में अग्नि पाठ किया. आग के अंगारों पर चल कर कर्तव्य दिखाया और उपवास तोड़ा. भोक्ताओं को देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ उमड़ी. रात में पुजारी और ग्रामीणों ने गोरिया भार लाया. रात भर मंदिर परिसर में विभिन्न तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ. प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया. पूजा को सफल बनाने में ग्रामीणों ने अहम भूमिका
अदा की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




