यूपी-दिल्ली गांजा भेजता था गिरोह
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :04 Jun 2016 6:17 AM (IST)
विज्ञापन

बहरागोड़ा. 40 किलो गांजा के साथ तीन गिरफ्तार बहरागोड़ा : ओड़िशा से उत्तर प्रदेश-दिल्ली में गांजा सप्लाई करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए बहरागोड़ा पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. उनके पास से 20 बंडल में 40 किलो गांजा जब्त किया है. उक्त गांजा कपूर डीजल कंटेनर के केबिन में छुपाकर ले […]
विज्ञापन
बहरागोड़ा. 40 किलो गांजा के साथ तीन गिरफ्तार
बहरागोड़ा : ओड़िशा से उत्तर प्रदेश-दिल्ली में गांजा सप्लाई करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए बहरागोड़ा पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. उनके पास से 20 बंडल में 40 किलो गांजा जब्त किया है. उक्त गांजा कपूर डीजल कंटेनर के केबिन में छुपाकर ले जाया जा रहा था.
गिरफ्तार लोगों में अमित कुमार राजपूत व शैलेश कुशवाहा कानपुर का तथा राजू अंसारी बिहार के बक्सर का रहने वाला है. इसी मामले में पुलिस बहरागोड़ा के लाइन होटल मालिक अमित कुमार सिंह तथा ओड़िशा के तलचर गांव निवासी तूफान साहू की तलाश में छापेमारी कर रही है. पुलिस ने सभी के खिलाफ बहरागोड़ा थाना में मामला दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया है. इसकी जानकारी ग्रामीण एसपी एम अर्शी ने कार्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में दी. उन्होंने कहा कि दो मई को पुलिस को सूचना मिली की अमित लाइन होटल से कंटेनर में गांजा लोडकर यूपी-दिल्ली की तरफ ले जाया जा रहा है. इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई की.
बहरागोड़ा तक कार से लाया गया था गांजा
ग्रामीण एसपी ने बताया कि ओड़िशा में तूफान साहू ने इंडिका पर लादकर गांजा का बंडल अमित कुमार के होटल में लाया था.
इसके बाद अमित कुमार सिंह की मदद से कपूर डीजल के कंटेनर में लोड कर यूपी-दिल्ली भेजने की तैयारी की जा रही थी. छापामारी दल में एसडीपीओ संजीव कुमार बेसरा, बहरागोड़ा थाना प्रभारी उत्तम कुमार तिवारी, सुरेंद्र प्रसाद समेत कई पुलिसकर्मी शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




