मुसाबनी प्लांट और सुरदा खदान होगा ठप

Published at :03 Jun 2016 7:04 AM (IST)
विज्ञापन
मुसाबनी प्लांट और सुरदा खदान होगा ठप

मुसाबनी : साबनी प्लांट कार्यालय के सभाकक्ष में गुरुवार की शाम में आइआरएल की ओर से एचआर हेड प्रभात कुमार दूबे प्रेस कांफ्रेंस किया. उन्होंने कहा कि एचसीएल एमआइसी नहीं ले रहा है. वहीं आइआरएल को भुगतान नहीं कर रहा है. अ़ाइआरएल के पास फंड की कमी है. ऐसे में आइआरएल प्रबंधन ने अस्थायी तौर […]

विज्ञापन

मुसाबनी : साबनी प्लांट कार्यालय के सभाकक्ष में गुरुवार की शाम में आइआरएल की ओर से एचआर हेड प्रभात कुमार दूबे प्रेस कांफ्रेंस किया. उन्होंने कहा कि एचसीएल एमआइसी नहीं ले रहा है. वहीं आइआरएल को भुगतान नहीं कर रहा है. अ़ाइआरएल के पास फंड की कमी है. ऐसे में आइआरएल प्रबंधन ने अस्थायी तौर पर छह जून से मुसाबनी प्लांट और नौ जून से सुरदा खदान का परिचालन स्थगित रखने का

निर्णय लिया है.
फंड की कमी के कारण मजदूरों, अधिकारियों और आपूर्तिकर्ता को समय पर भुगतान नहीं कर पा रहे हैं. वेतन भुगतान को लेकर हड़ताल हो रहे हैं. ऐसे में प्लांट व खदान को सुचारू रूप से संचालन में दिक्कत हो रही है. श्री दूबे ने कहा कि यदि वर्तमान गतिरोध का समाधान निकल जाता है, तो आइआरएल प्लांट व खदान में उत्पादन अस्थायी रूप से स्थगित करने के निर्णय को वापस लिया जा सकता है.
निदेशक मंडल की सहमति से
बदला नाम
उन्होंने कंपनी के नाम बदलने पर भी अपना पक्ष रखा. कहा कंपनी का नाम परिवर्तन निदेशक मंडल की बैठक की सहमति से हुआ है. कंपनी का पंजीयन संख्या और टीडीएस नहीं बदला है. कंपनी का नाम बदलने के सभी कागजात एचसीएल को मुहैया करा दिए गये हैं. अब एचसीएल को इस संबंध में फैसला लेना है. एचसीएल प्रबंधन बात भी नहीं कर रहा है. आइआरएल ने एचसीएल को लिखित देकर मजदूरों के बकाया भुगतान करने की बात कही है. पीके दूबे ने कहा कि आवश्यक सेवा बहाल रहेगी. अनिश्चितता के कारण उत्पन्न स्थिति का समाधान की पहल होनी चाहिए.
मौके पर कंपनी के सीएफओ माइकल मॉलिंग, लीगल हेड अरविंद त्रिपाठी, प्रबंधक एचआर दिलीप जाना, राज कुमार घोष आदि उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola