200 ठेका श्रमिक रहे हड़ताल पर
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :01 Jun 2016 6:07 AM (IST)
विज्ञापन

अप्रैल का वेतन नहीं मिलने से आक्रोश मुसाबनी : अप्रैल माह का वेतन भुगतान करने की मांग पर मंगलवार को आइसीएमपीएल और विभिन्न ठेका कंपनियों के मजदूर हड़ताल पर चले गये. मजदूरों का कहना था कि वेतन नहीं मिलने से उन्हें परिवार चलाने में दिक्कत हो रही है. मजदूरों ने कहा कि माह भर काम […]
विज्ञापन
अप्रैल का वेतन नहीं मिलने से आक्रोश
मुसाबनी : अप्रैल माह का वेतन भुगतान करने की मांग पर मंगलवार को आइसीएमपीएल और विभिन्न ठेका कंपनियों के मजदूर हड़ताल पर चले गये. मजदूरों का कहना था कि वेतन नहीं मिलने से उन्हें परिवार चलाने में दिक्कत हो रही है. मजदूरों ने कहा कि माह भर काम करने के बाद भी वेतन नहीं मिला है. प्रबंधन केवल आश्वासन दे रहा है. मंगलवार को आइसीएमपीएल के मजदूर ठेका कंपनी आदर्श इंडिया, एसएस इंटरप्राइजेज,
देशाउली समेत विभिन्न ठेका कंपनियों के करीब दो सौ मजदूर हड़ताल पर चले गये. ठेका मजदूरों ने वेतन भुगतान की मांग को लेकर हाजिरी बनाकर ड्यूटी का बहिष्कार कर दिया. इसके कारण सुरदा फॉर शॉफ्ट, सुरदा थ्री शॉफ्ट में सुरदा खदान का विकास का काम तथा शॉफ्ट सिंकिंग का काम सुबह की पाली में प्रभावित रहा.
दोपहर की पाली में भी ठेका मजदूर हड़ताल पर रहे. मजदूरों को समझाने इडी बीएन शुक्ला पहुंचे. उन्होंने कहा कि एचसीएल भुगतान नहीं कर रहा है.यदि एचसीएल भुगतान करता है तो ठेका मजदूरों का वेतन भुगतान होगा. सुरदा शॉफ्ट फोर में मुसाबनी माइंस इंपलाइज यूनियन की पहल पर प्रबंधन के साथ बैठक हुई.
बैठक में संयुक्त सचिव राजेंद्र प्रसाद सिंह, कोषाध्यक्ष रामयज्ञ शर्मा, आइआरएल के डीजीएम (खान) उज्जवल जाडे, एचआर दिलीप जाना, धमेंद्र पांडेय ने भाग लिया. बैठक में वेतन भुगतान को लेकर 10 दिनों का समय मांगा गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




