घाटशिला कॉलेज में जल संकट, परेशान

घाटशिला : घाटशिला कॉलेज में जल संकट गहरा गया है. कॉलेज के स्टॉफ रूम में पानी की सुविधा नहीं है. इसके कारण प्रोफेसरों और शिक्षकेत्तर कर्मियों की परेशानियां बढ़ गयी है. प्रयोगशाला में नल से बूंद-बूंद पानी गिर रहा है. शौचालय का पानी भी बाहर आ रहा है. नल टूट गये हैं. प्रोफेसर दिलचांद राम […]
घाटशिला : घाटशिला कॉलेज में जल संकट गहरा गया है. कॉलेज के स्टॉफ रूम में पानी की सुविधा नहीं है. इसके कारण प्रोफेसरों और शिक्षकेत्तर कर्मियों की परेशानियां बढ़ गयी है. प्रयोगशाला में नल से बूंद-बूंद पानी गिर रहा है. शौचालय का पानी भी बाहर आ रहा है. नल टूट गये हैं. प्रोफेसर दिलचांद राम समेत अन्य प्रोफेसरों ने कहा कि प्राचार्य विनोद कुमार का ध्यान इस ओर नहीं है. इससे समस्या गहरा रही है. इधर प्राचार्य विनोद कुमार ने बताया कि शरारतियों ने नलों को तोड़ दिया है. इससे समस्या उत्पन्न हुई है. जल्द ही मरम्मत करा दी जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




