बहरागोड़ा : मार्च माह का अनाज लैप्स, लाभुक परेशान

Published at :13 May 2016 6:23 AM (IST)
विज्ञापन
बहरागोड़ा : मार्च माह का अनाज लैप्स, लाभुक परेशान

बहरागोड़ा : प्रखंड परिसर में गुरुवार को प्रखंड 20 सूत्री कमेटी की बैठक अध्यक्ष विभाष दास की अध्यक्षता में हुई, जिसमें उपस्थित पदाधिकारियों से योजना संबंधी जानकारी ली. मौके पर श्री दास ने कहा कि 20 सूत्री कमेटी की यह पहली बैठक है. सरकार द्वारा चलायी जा रही योजनाओं को धरातल पर उतार कर जनता […]

विज्ञापन

बहरागोड़ा : प्रखंड परिसर में गुरुवार को प्रखंड 20 सूत्री कमेटी की बैठक अध्यक्ष विभाष दास की अध्यक्षता में हुई, जिसमें उपस्थित पदाधिकारियों से योजना संबंधी जानकारी ली. मौके पर श्री दास ने कहा कि 20 सूत्री कमेटी की यह पहली बैठक है. सरकार द्वारा चलायी जा रही योजनाओं को धरातल पर उतार कर जनता तक पहुंचाना इस बैठक का उद्देश्य है. उन्होंने बीडीओ ज्ञानमणी एक्का से कहा कि इस बैठक में सभी विभागों के पदाधिकारी उपस्थित नहीं हैं. सभी पदाधिकारियों की उपस्थित अगली बैठक सुनिश्चत करें. कमेटी के सदस्य परमेश्वर हेंब्रम ने कहा कि मार्च महीना का अनाज लैप्स हो गया है.

इससे ला‍भुकों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. विभाग के पदाधिकारी के अनुपस्थित रहने के कारण इसकी जानकारी नहीं मिल सकी. श्री हेंब्रम ने क्षेत्र में साल जंगल की कटाई का मामला उठाया. उन्होंने कहा कि साल जंगल की कटाई पर रोक लगाने की पहल होनी चाहिए. थाना प्रभारी उत्तम तिवारी ने कहा कि पेड़ कटाई की सूचना दें, कार्रवाई की जरूर जायेगी. बैठक में सीओ जयवंती देवगम, प्रभारी कृषि पदाधिकारी शिवानंद घटवारी, पशु चिकित्सा पदाधिकारी राज गोपाल गुप्ता, कनीय अभियंता सुरेंद्र सिंह, कमेटी की सदस्य भानुप्रिया नायक, प्रदीप सीट, गौतम नायक, राज कर, रास बिहारी साव, नसीम अख्तर समेत अन्य उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola