रघुवर सरकार ने आदिवासियों को छला

Published at :13 May 2016 6:21 AM (IST)
विज्ञापन
रघुवर सरकार ने आदिवासियों को छला

डुमरिया : डुमरिया में गुरुवार को माझी परागना महाल की बैठक अध्यक्ष लखन मांडी की अध्यक्षता में हुई, जिसमें कहा गया कि माझी परागना महाल स्थानीय नीति के विरोध में 14 मई को झामुमो की बंदी को समर्थन देगा. सरकार द्वारा जारी की गयी स्थानीय नीति का महाल विरोध करती है. बैठक में कहा गया […]

विज्ञापन

डुमरिया : डुमरिया में गुरुवार को माझी परागना महाल की बैठक अध्यक्ष लखन मांडी की अध्यक्षता में हुई, जिसमें कहा गया कि माझी परागना महाल स्थानीय नीति के विरोध में 14 मई को झामुमो की बंदी को समर्थन देगा. सरकार द्वारा जारी की गयी स्थानीय नीति का महाल विरोध करती है.

बैठक में कहा गया कि पहली बार रघुवर सरकार के जनजाति परामर्शदातृ परिषद द्वारा भारत के संविधान में अनुच्छेद 244 (1) के धारा 5 (1) के तहत जनजाति परिषद के माध्यम से कानून बनाने की पहल की थी. मगर एक दिन पहले प्रारूप को टीएसी के सदस्यों को उपलब्ध कराना ही एक षडयंत्र है. बैठक में माझी बाबा दशरथ सिंकु, दुर्गा चरण माझी, गालु मुर्मू, लक्ष्मण हांसदा, पुलिन सरदार, डुइका मुर्मूआदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola