फिनलैंड से लौटे जेके महताे, कहा-यूरोप की शिक्षा नीति बेहतर
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :12 May 2016 7:33 AM (IST)
विज्ञापन

समारोह में वीडियो के माध्यम से जेके महतो के फिनलैंड दौरे को दिखाया गया गालूडीह : सालबनी स्थित जेके महतो बीएड कॉलेज के संस्थापक सह सचिव यामिनी कांत महतो दस दिवसीय विदेश दौरे से बुधवार को लौटे. जेके बीएड कॉलेज में स्वागत समारोह आयोजित कर उनका भव्य स्वागत किया गया. जेके महतो यूरोप के फिनलैंड […]
विज्ञापन
समारोह में वीडियो के माध्यम से जेके महतो के फिनलैंड दौरे को दिखाया गया
गालूडीह : सालबनी स्थित जेके महतो बीएड कॉलेज के संस्थापक सह सचिव यामिनी कांत महतो दस दिवसीय विदेश दौरे से बुधवार को लौटे. जेके बीएड कॉलेज में स्वागत समारोह आयोजित कर उनका भव्य स्वागत किया गया. जेके महतो यूरोप के फिनलैंड शैक्षणिक दौरे पर गये थे. ग्रामीण क्षेत्र में हाई टेक शिक्षा एवं उच्च शिक्षा की स्थापना तथा पब्लिक शिक्षण संस्थान में गुणात्मक शिक्षा की गारंटी का उन्होंने विदेशों में अध्ययन किया. समारोह में जेके महतो ने कहा कि यूरोप में माइनस पांच प्रतिशत भ्रष्टाचार है, जबकि भारत में 95 प्रतिशत भ्रष्टाचार है.
वहां की शिक्षा नीति बेहतर और गुणात्मक है. भारत में 63 प्रतिशत बच्चे सरकारी स्कूलों में पढ़ते हैं. 30 प्रतिशत प्राइवेट स्कूलों में और पांच प्रतिशत कहीं नहीं पढ़ते हैं. जबकि दो प्रतिशत बच्चे मदरसा, चर्च आदि धार्मिक स्कूलों में पढ़ते हैं. यूरोप में शिक्षा की पकड़ है. गुणात्मक शिक्षा की गारंटी है. ग्रुप पढ़ाई होती है. शैक्षणिक संस्थानों में साफ-सफाई है. लोगों के मन, दिल खुले हैं. कोई भी काम दिल और खुले मन से करते हैं. मैंने वहां अपने शिक्षा व्यवस्था, परंपरा पर लेक्चर भी दिया, जिसे सभी ने सराहा. समारोह में वीडियो के माध्यम से जेके महतो के फिनलैंड दौरे को को दिखाया गया. समारोह में विदेशों से लाये गये चॉकलेट, रिंग उपहार स्वरूप शिक्षकों और छात्रों के बीच बांटे गये. समारोह में कॉलेज के एसएन सिंह, कल्यानी महतो, नारायण महतो समेत जेके बीएड कॉलेज, सीएमजेकेएम इंटर कॉलेज और हाई स्कूल के शिक्षक, शिक्षिका समेत शिक्षकेत्तर कर्मी और बीएड के छात्र अध्यापक उपस्थित थे. छात्राओं ने एकला चलो रे समेत कई गीत भी प्रस्तुत किये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




