गालूडीह थाना में भाजपाइयों का विरोध-प्रदर्शन आज

Published at :12 May 2016 7:32 AM (IST)
विज्ञापन
गालूडीह थाना में भाजपाइयों का विरोध-प्रदर्शन आज

गालूडीह : साईं कंस्ट्रक्शन ठेका कंपनी द्वारा भाजपा नेता चंदन गिरी और प्रकाश महतो समेत तीन-चार अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने का मामला गरमा गया है. पार्टी के मंडल अध्यक्ष राजाराम महतो ने कहा कि योजनाओं में गड़बड़ी और ठेकेदार की मनमानी के खिलाफ भाजपा आंदोलन करेगी. 12 मई को ग्रामीण जिलाध्यक्ष सरोज महापात्र, […]

विज्ञापन

गालूडीह : साईं कंस्ट्रक्शन ठेका कंपनी द्वारा भाजपा नेता चंदन गिरी और प्रकाश महतो समेत तीन-चार अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने का मामला गरमा गया है. पार्टी के मंडल अध्यक्ष राजाराम महतो ने कहा कि योजनाओं में गड़बड़ी और ठेकेदार की मनमानी के खिलाफ भाजपा आंदोलन करेगी. 12 मई को ग्रामीण जिलाध्यक्ष सरोज महापात्र, बीस सूत्री के उपाध्यक्ष दिनेश साव और हाराधन सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ता थाना के समक्ष विरोध-प्रदर्शन करेंगे. पुलिस से मांग की जायेगी कि मामले की जांच हो कि ठेकेदार से किसने रंगदारी मांगी.

ठेकेदार ने रंगदारी मांगने का आरोप लगाकर पार्टी को बदनाम किया है. उन्होंने कहा कि भाजपा नेता ग्रामीण और पंचायत प्रतिनिधियों की मांग पर सात मई को कार्य स्थल पर को गये थे. बिना सूचना पट्ट लगाये काम करने पर विरोध जताया और काम बंद करवा दिया. कहा गया था कि सूचना पट्ट लगाकर काम शुरू करें, लेकिन ठेकेदार ने मनमानी करते हुए आठ मई को बिना सूचना पट्ट लगाये काम शुरू कर दिया. इससे नाराज कार्यकर्ताओं ने कार्य स्थल पर हंगामा किया और दोबारा काम बंद करा दिया. इस दौरान मुंशी से बकझक और धक्का-मुक्की हुई थी, लेकिन किसी ने किसी से कोई रंगदारी नहीं मांगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola