बीडीओ ने गलती स्वीकारी, मांगी माफी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :11 May 2016 4:17 AM (IST)
विज्ञापन

निर्धारित समय से पहले वितरण कार्यक्रम. भड़के विधायक कुणाल षाड़ंगी विधायक कुणाल षाड़ंगी को दोपहर दो बजे आमंत्रित कर बीडीअो ने जिला परिषद सदस्य व 20 सूत्री के अध्यक्ष के साथ कृषि विभाग द्वारा उपलब्ध उपकरणों का वितरण का मंगलवार दिन के 11 बजे ही कर दिया. चाकुलिया : चाकुलिया प्रखंड कार्यालय में मंगलवार को […]
विज्ञापन
निर्धारित समय से पहले वितरण कार्यक्रम. भड़के विधायक कुणाल षाड़ंगी
विधायक कुणाल षाड़ंगी को दोपहर दो बजे आमंत्रित कर बीडीअो ने जिला परिषद सदस्य व 20 सूत्री के अध्यक्ष के साथ कृषि विभाग द्वारा उपलब्ध उपकरणों का वितरण का मंगलवार दिन के 11 बजे ही कर दिया.
चाकुलिया : चाकुलिया प्रखंड कार्यालय में मंगलवार को दोपहर दो बजे कृषि विभाग द्वारा उपलब्ध करायी गयी स्पायरल ग्रेन सिड ग्रेडर मशीन का वितरण होना था, लेकिन दिन के 11 बजे ही उत्तरी क्षेत्र के जिला परिषद सदस्य जगन्नाथ महतो और 20 सूत्री के अध्यक्ष शंभु नाथ मल्लिक ने बीडीओ गिरजा शंकर महतो के साथ कुछ किसान मित्रों के बीच सिड ग्रेडर का वितरण कर दिया. इससे नाराज विधायक कुणाल षाड़ंगी
प्रखंड कार्यालय पहुंचे और बीडीओ को फटकार लगायी. श्री षाड़ंगी ने कहा कि आपके द्वारा ही दो बजे का समय निर्धारित किया गया था और मुझे वितरण करने के लिए आमंत्रित किया था. बावजूद समय से पहले किन कारणों से किसान मित्रों के बीच उपकरण का वितरण कर दिया गया. प्रमुख और उप प्रमुख को आमंत्रित किया गया. उन्होंने बीडीओ से कहा कि वे अपनी कार्यशैली बदलें. विकास के मार्ग में राजनीति न करायें. अन्यथा उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करूंगा. मौके पर बीडीओ गिरजा शंकर महतो ने अपनी गलती को स्वीकारते हुए विधायक से माफी मांगी. उन्होंने आगे ऐसी गलती नहीं होने की बात कही. इसके बाद विधायक शांत हुए और मशीन का वितरण किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




