सिर्फ दर्शन के लिए 1.85 करोड़ का पीएचसी भवन

घाटशिला : घाटशिला के गंधनिया में स्वास्थ्य विभाग के तहत 1.85 करोड़ की लागत से निर्मित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का भव्य भवन मरीजों के लिए सिर्फ दर्शन की वस्तु बन गयी है. लगभग एक साल से भवन बन कर तैयार है, लेकिन इसमें चिकित्सा सेवा शुरू नहीं हुई है. मुख्य द्वार पर ताला लटका है. […]
घाटशिला : घाटशिला के गंधनिया में स्वास्थ्य विभाग के तहत 1.85 करोड़ की लागत से निर्मित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का भव्य भवन मरीजों के लिए सिर्फ दर्शन की वस्तु बन गयी है. लगभग एक साल से भवन बन कर तैयार है, लेकिन इसमें चिकित्सा सेवा शुरू नहीं हुई है. मुख्य द्वार पर ताला लटका है. पुराने भवन में पीएचसी चलता है. जानकारी के मुताबिक ग्रामीण इलाके के साठ मौजा वाले दामपाड़ा क्षेत्र का यह एक मात्र पीएचसी है. स्वास्थ्य विभाग ने भवन तो बनवा दिया, लेकिन इसे शुरू करने की दिशा में कोई पहल नहीं हो रही है. इससे ग्रामीण आक्रोशित हैं. चिकित्सा प्रभारी डॉ शंकर टुडू ने बताया कि भवन तो बन गया है, पर अब तक हैंड ओवर नहीं हुआ है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




