आग से दो घर राख हजारों का नुकसान

Published at :05 May 2016 4:02 AM (IST)
विज्ञापन
आग से दो घर राख हजारों का नुकसान

बहरागोड़ा. दमकल ने आग पर पाया काबू बहरागोड़ा : बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के केशरदा गांव में बुधवार की शाम आग से अचिंत दिगार और अबल दिगार के घर और घर में रखे हजारों के सामान राख हो गये. आग लगने के कारणों का पता नहीं चला है. ग्रामीणों ने आग पर काबू करने का प्रयास […]

विज्ञापन

बहरागोड़ा. दमकल ने आग पर पाया काबू

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के केशरदा गांव में बुधवार की शाम आग से अचिंत दिगार और अबल दिगार के घर और घर में रखे हजारों के सामान राख हो गये. आग लगने के कारणों का पता नहीं चला है. ग्रामीणों ने आग पर काबू करने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली. दोनों घर जल गये. ग्रामीणों के प्रयास से इतना जरूर हुआ कि आस पास के घर जलने से बच गये. दमकल पहुंचा और आग पर काबू पाया गया. सूचना पाकर विधायक कुणाल षाड़ंगी पहुंचे.
विधायक ने कहा कि प्रभावित दोनों परिवार को राहत सामग्री उपलब्ध करायी जायेगी. इनके लिए इंदिरा आवास की अनुशंसा की जायेगी. मौके पर जिप सदस्य ऐलिश मांडी, प्रमुख शास्त्री हेंब्रम, पंसस अनंत महंती, मुखिया लुगु राम मुर्मू, उप मुखिया पारो टुडू, पार्थ बेरा, मृत्युंजय साव आदि उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola