स्थानीय नीति आदिवासी विरोधी : सुनील माहली गांव-गांव घूम कर लोगों को नीति की खामियां बतायेगा समाज
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :18 Apr 2016 6:58 AM (IST)
विज्ञापन

सरकार के खिलाफ हाइकोर्ट में जनहित याचिका दायर करेगा समाज मुसाबनी : आदिवासी समाज की एक बैठक रविवार को सुनील माहली की अध्यक्षता में मुसाबनी नंबर दो में हुई. इसमें स्थानीय नीति को लेकर चर्चा की गयी. बैठक में सुनील माहली ने कहा कि झारखंड सरकार की स्थानीय नीति केवल आदिवासी-मूलवासी विरोधी है. संविधान के […]
विज्ञापन
सरकार के खिलाफ हाइकोर्ट में जनहित याचिका दायर करेगा समाज
मुसाबनी : आदिवासी समाज की एक बैठक रविवार को सुनील माहली की अध्यक्षता में मुसाबनी नंबर दो में हुई. इसमें स्थानीय नीति को लेकर चर्चा की गयी. बैठक में सुनील माहली ने कहा कि झारखंड सरकार की स्थानीय नीति केवल आदिवासी-मूलवासी विरोधी है. संविधान के अनुच्छेद 19 खंड पांच में स्पष्ट रूप से कहा गया है कि पूर्व से अनुसूचि क्षेत्र में जो कानून विद्यमान है, ऐसे में कोई नया नियम कानून बनाना संविधान का उल्लंघन है. उन्होंने कहा कि आदिवासी समाज झारखंड सरकार के स्थानीय नीति का विरोध करता है. समाज उच्च न्यायालय में एक जनहित याचिका दायर करेगी.
समाज के लोगों से गांव-गांव में झारखंड सरकार की स्थानीय नीति के विरोध में जागरूक करने का आह्वान किया. बैठक में मंगल मुर्मू, रमेश माहली, किशोर मार्डी, कारू मुर्मू, सिदो हांसदा, सुरेन माहली, मुकेश माहली, राजेश माहली, बुद्धिनाथ मुर्मू आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




