शिकार करने गये दो लोग जंगली सूअर के हमले में घायल

Published at :17 Apr 2016 7:59 AM (IST)
विज्ञापन
शिकार करने गये दो लोग जंगली सूअर के हमले में घायल

गालूडीह : गालूडीह वन परिसर क्षेत्र के दलदली पंचायत स्थित सिरका निवासी अंता टुडू (22) समेत दो लोग जंगली सूअर के हमले से घायल हो गये. अंता का पीठ पर गंभीर जख्म हैं. उसका इलाज निरामय हेल्थ केयर में चल रहा है. वहीं एक अन्य युवक का स्थानीय क्लीनिक में इलाज कराया गया. शिकार करने […]

विज्ञापन

गालूडीह : गालूडीह वन परिसर क्षेत्र के दलदली पंचायत स्थित सिरका निवासी अंता टुडू (22) समेत दो लोग जंगली सूअर के हमले से घायल हो गये. अंता का पीठ पर गंभीर जख्म हैं. उसका इलाज निरामय हेल्थ केयर में चल रहा है.

वहीं एक अन्य युवक का स्थानीय क्लीनिक में इलाज कराया गया. शिकार करने गये बनडीह का रवि कर्मकार की लू लगने से उसकी हालत बिगड़ गयी. उसका भी इलाज निरायम हेल्थ केयर में चल रहा है.
जानकारी हो कि 90 शिकारियों का एक दल बांदवान के धाराबुरू पहाड़ पर शिकार करने गया था. घायल अंता टुडू के अनुसार एक जंगली सूअर को जंगल में झील के पास पानी पीते देखा तो शिकारियों ने उसे चारो ओर से घेर लिया. तीर चलायी गयी. तीर सूअर को लगी. वह भागने लगा. इसी क्रम में अंता टुडू को सूअर ने पीठ के पास काट लिया. नुकीले दांत उसके पीठ में सूअर ने गड़ा दिया. इससे वह घायल हो गया. एक अन्य युवक को जख्मी कर दिया. अंता ने बताया कि शिकारियों ने उक्त जंगली सूअर का शिकार किया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola