चांसलर ट्रॉफी के लिए विद्यार्थियों की टीम चयनित

Published at :17 Apr 2016 7:58 AM (IST)
विज्ञापन
चांसलर ट्रॉफी के लिए विद्यार्थियों की टीम चयनित

घाटशिला : कोल्हान विश्वविद्यालय चाईबासा के आदेश पर झारखंड राज्य इंटर विश्वविद्यालय चांसलर ट्रॉफी के लिए एथलेटिक्स मीट 2016 के लिए छात्र-छात्राओं की टीम का चयन कर लिया गया. एथलेटिक्स मीट 2016 का आयोजन 20 से 22 अप्रैल को रांची विश्वविद्यालय के तहत रांची कॉलेज मैदान में होगा. चयनित छात्रों की टीम में सुनील मुर्मू […]

विज्ञापन

घाटशिला : कोल्हान विश्वविद्यालय चाईबासा के आदेश पर झारखंड राज्य इंटर विश्वविद्यालय चांसलर ट्रॉफी के लिए एथलेटिक्स मीट 2016 के लिए छात्र-छात्राओं की टीम का चयन कर लिया गया. एथलेटिक्स मीट 2016 का आयोजन 20 से 22 अप्रैल को रांची विश्वविद्यालय के तहत रांची कॉलेज मैदान में होगा.

चयनित छात्रों की टीम में सुनील मुर्मू कप्तान, विमल सोरेन उप कप्तान, सुनील कुमार(केएमपीएम बिष्टुपुर), रवि कुमार (एबीएम कॉलेज गोलमुरी), रवि सिंह (लॉ कॉलेज जमशेदपुर बिष्टुपुर), रवि उरांव (एबीएम कॉलेज), देवाशीष कुमार, भवर राय और विनीत कुमार श्यामल (एबीएम कॉलेज) शामिल हैं.
जबकि चयनित छात्राओं की एथलेटिक्स टीम में कप्तान कुमारी प्रीति, टीजीएस कॉलेज फॉर वीमेंन, मालती टुडू उप कप्तान घाटशिला कॉलेज घाटशिला, बसंती हेंब्रम, जमशेदपुर वीमेंस कॉलेज बिष्टुपुर, कुमारी सुमन जेवाइसी बिष्टुपुर, सिंगो टुडू, जेवाइसी बिष्टुपुर, सावित्री बिरूआ, टीजीएस कॉलेज वीमेन, मोना भूमिज जेवाइसी बिष्टुपुर, स्टैंड बाई में चांदमुनी सिंह कुंटिया टाटा कॉलेज चाईबासा और कविता जेना शामिल हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola