जादूगोड़ा में डकैती. ग्रामीण एसपी ने की पीड़ित से पूछताछ

Published at :17 Apr 2016 7:54 AM (IST)
विज्ञापन
जादूगोड़ा में डकैती. ग्रामीण एसपी ने की पीड़ित से पूछताछ

10 लाख का सामान ले गये जादूगोड़ा थाने में केस दर्ज हथियारबंद नकाबपोश डकैतों ने दिया था घटना को अंजाम जादूगोड़ा : गत 14-15 अप्रैल की रात जादूगोड़ा थाना क्षेत्र के माटीगोड़ा निवासी सीताराम ओझा के घर पर हुई डकैती मामले में शनिवार जादूगोड़ा थाने में मामला दर्ज किया गया. शनिवार को ग्रामीण एसपी मो […]

विज्ञापन

10 लाख का सामान ले गये

जादूगोड़ा थाने में केस दर्ज
हथियारबंद नकाबपोश डकैतों ने दिया था घटना को अंजाम
जादूगोड़ा : गत 14-15 अप्रैल की रात जादूगोड़ा थाना क्षेत्र के माटीगोड़ा निवासी सीताराम ओझा के घर पर हुई डकैती मामले में शनिवार जादूगोड़ा थाने में मामला दर्ज किया गया. शनिवार को ग्रामीण एसपी मो अर्शी ने सीताराम ओझा के पुत्र धर्मेंद्र ओझा के साथ यूसिल आवासीय कॉलोनी स्थित गेस्ट हाउस में करीब आधे घंटे पूछताछ की. धमेंद्र के बयान के आधार पर मामला दर्ज किया गया. एसपी ने बताया कि पूछताछ के दौरान पता चला है कि घर से नगद और गहने मिलाकर करीब 10 लाख रुपये की डकैती हुई है. पुलिस जांच में जुट गई है.
नौकर को बनाया था बंधक, 45 मिनट तक रुके थे डकैत: विदित हो कि 14-15 अप्रैल की रात लगभग एक बजे आठ हथियारबंद नकाबपोश डकैतों ने सीताराम ओझा के नौकर को बंधक बनाकर उनके घर में डकैती की. उस वक्त सीताराम ओझा और उनका परिवार घर पर नहीं था. वे अपने परिवार के साथ पत्नी कलावती ओझा के इलाज के लिए 12 अप्रैल काे दिल्ली गये हुए थे. डकैत लगभग 45 मिनट तक उनके घर में सामानों को खंगालते रहे और कीमती सामान लेकर फरार हो गये.
घटना की जानकारी मिलते ही शुक्रवार सुबह ग्रामीण एसपी मो अर्सी, मुसाबनी डीएसपी अजीत कुमार विमल, सर्किल इंस्पेक्टर रामजी महतो, मुसाबनी थाना प्रभारी हंसे उरांव, पोटका थाना प्रभारी अरविंद प्रसाद यादव, जादूगोड़ा थाना प्रभारी अनूप प्रसाद, एएसआई नथून सिंह, नवल तिवारी, जोसफ तिर्की, अरूण कुमार राम आदि ने घटना स्थल पहुंचकर जांच शुरू की.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola