जादूगोड़ा में उद्यमी के घर डकैती

Published at :16 Apr 2016 9:33 AM (IST)
विज्ञापन
जादूगोड़ा में उद्यमी के घर डकैती

आठ नकाबपोश अपराधियों ने स्टाफ को बनाया बंधक जादूगोड़ा : थानांतर्गत माटीगोड़ा के उद्यमी सीताराम ओझा के घर में गुरुवार की रात करीब एक बजे आठ नकाबपोश हथियार बंद अपराधियों ने करीब एक घंटे तक डकैती की. डकैतों ने मकान की देखभाल कर रहे नौकर को हथियार के बल पर हाथ-पैर बांधकर एक कमरे में […]

विज्ञापन
आठ नकाबपोश अपराधियों ने स्टाफ को बनाया बंधक
जादूगोड़ा : थानांतर्गत माटीगोड़ा के उद्यमी सीताराम ओझा के घर में गुरुवार की रात करीब एक बजे आठ नकाबपोश हथियार बंद अपराधियों ने करीब एक घंटे तक डकैती की. डकैतों ने मकान की देखभाल कर रहे नौकर को हथियार के बल पर हाथ-पैर बांधकर एक कमरे में बंद कर दिया. इसके बाद मकान के सभी कमरों में रखी अलमारी, पलंग आदि को खंगाला.
रकम व सामान की डकैती की जानकारी मकान मालिक के आने के बाद पता चलेगा. सूचना पाकर पहुंचे ग्रामीण एसपी ने दो घंटे तक जांच की. डकैतों का सुराग के लिए खोजी कुत्ते की भी मदद ली गयी, लेकिन पुलिस को सफलता नहीं मिली.
पत्नी के इलाज के लिए दिल्ली गये हैं मकान मालिक : मकान मालिक सीताराम ओझा पत्नी कलावती ओझा का इलाज के लिए सपरिवार दिल्ली गये हैं. वे 12 अप्रैल को यहां से रवाना हुए थे. उनके आने के बाद ही डकैती हुए सामान की जानकारी मिल सकेगी. फिलहाल पुलिस ने मकान को सील कर दिया है.
स्टील फैक्टरी चलाता है पुत्र: सीताराम ओझा के छोटा पुत्र धर्मेंद्र कुमार ओझा घर के पास में ही स्टील फैक्टरी चलाता है. उसकी कंपनी का नाम किचनवाला एक्कुमेन मैन्यूफैक्चरिंग है. कंपनी में करीब 15 मजदूर कार्यरत हैं. कंपनी में तैयार माल भारत के विभिन्न हिस्सों में भेजा जाता है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola