प्राचीन रंकिनी मंदिर में हुई कुंवारी कन्या पूजा

Published at :16 Apr 2016 9:32 AM (IST)
विज्ञापन
प्राचीन रंकिनी मंदिर में हुई कुंवारी कन्या पूजा

गालूडीह : प्राचीन रंकिणी मंदिर परिसर में बासंती (चैती दुर्गा पूजा) पूजा के महानवमी पर दोपहर 12 बजे कुंवारी पूजा हुई. कुंवारी पूजा में महिला और पुरुष भक्तों की भीड़ उमड़ी. दो कुंवारी कन्या अंकिता पांडा और अनुशा दास की देवी के रूप में पूजा हुई. पुरोहित काबुल ठाकुर और आनंद बनर्जी ने पूजा की. […]

विज्ञापन
गालूडीह : प्राचीन रंकिणी मंदिर परिसर में बासंती (चैती दुर्गा पूजा) पूजा के महानवमी पर दोपहर 12 बजे कुंवारी पूजा हुई. कुंवारी पूजा में महिला और पुरुष भक्तों की भीड़ उमड़ी. दो कुंवारी कन्या अंकिता पांडा और अनुशा दास की देवी के रूप में पूजा हुई. पुरोहित काबुल ठाकुर और आनंद बनर्जी ने पूजा की. मौके पर मंदिर के सह पुजारी माधव चक्रवर्ती, उज्जवल चटर्जी भी उपस्थित थे. सभी धार्मिक अनुष्ठान मंदिर के मुख्य पुजारी सह संन्यासी विनय दास बाबाजी की देखरेख में हुई.
दस हजार भक्तों में भोग वितरित : महानवमी के दिन रंकिणी मंदिर परिसर में दोपहर से शाम तक करीब दस हजार भक्तों के बीच खिचड़ी का महाभोग वितरित किया गया. खिचड़ी भोग के लिए दूर-दराज से पुरुष और महिला भक्तों की भीड़ उमड़ी.
महानवमी पूजा के दिन पूर्व विधायक रामदास सोेरन और झामुमो के जिला सचिव लालटू महतो दोपहर में मंदिर पहुंचे और माथा टेका.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola