गुड़ाबांदा और मुसाबनी में माओवादी पोस्टर से हड़कंप
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :31 Mar 2016 3:53 AM (IST)
विज्ञापन

गुड़ाबांदा/मुसाबनी : गुड़ाबांदा प्रखंड के सिंहपुरा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सह प्राथमिक स्वास्थ्य उपकेंद्र भवन पर और नीमडीह अर्जुन चौक, बाकड़ा पुल समेत कई स्थानों पर माओवादियों ने पोस्टर चिपकाया है. इससे क्षेत्र में दहशत का माहौल है. मिली जानकारी के मुताबिक 28 मार्च की रात साटे गये पोस्टर में सफेद कागज पर लाल रंग […]
विज्ञापन
गुड़ाबांदा/मुसाबनी : गुड़ाबांदा प्रखंड के सिंहपुरा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सह प्राथमिक स्वास्थ्य उपकेंद्र भवन पर और नीमडीह अर्जुन चौक, बाकड़ा पुल समेत कई स्थानों पर माओवादियों ने पोस्टर चिपकाया है. इससे क्षेत्र में दहशत का माहौल है.
मिली जानकारी के मुताबिक 28 मार्च की रात साटे गये पोस्टर में सफेद कागज पर लाल रंग से लिखे गये हैं. पोस्टरों में निवेदक के रूप में सीपीआइ (माओवादी) लिखा है.
पोस्टरों में निजी स्कूलों में फीस कम करने, सरकारी स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता ठीक करने, अस्पताल में डॉक्टरों की बहाली करने, सरकारी अस्पतालों में सभी तरह के टेस्ट की व्यवस्था करने सहित अन्य बातें लिखी गयी हैं.
लाल रंग से हस्त लिखित पोस्टर में निवेदक के रूप में भाकपा (माओवादी) लिखा है. माओवादियों ने पोस्टर साट कर क्षेत्र में अपनी उपस्थिति का अहसास कराया गया है. पोस्टर साटे जाने की घटना से बागजांता समेत इस क्षेत्र में दहशत है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




