आइसीसी कारखाना में मजदूरों के बीच मारपीट

Published at :16 Mar 2016 3:53 AM (IST)
विज्ञापन
आइसीसी कारखाना में मजदूरों के बीच मारपीट

घाटशिला : मऊभंडार स्थित आइसीसी कारखाना के एसिड प्लांट के इलेक्ट्रिकल विभाग के पास मंगलवार की शाम में अन स्कील्ड और स्थायी मजदूर के बीच जम कर मारपीट हुई. इसमें अन स्कील्ड मजदूर की कमीज फट गयी . अमरेश कुमार सिंह ने बताया कि वह एसिड प्लांट के पास इलेक्ट्रिकल विभाग में काम कर रहा […]

विज्ञापन

घाटशिला : मऊभंडार स्थित आइसीसी कारखाना के एसिड प्लांट के इलेक्ट्रिकल विभाग के पास मंगलवार की शाम में अन स्कील्ड और स्थायी मजदूर के बीच जम कर मारपीट हुई. इसमें अन स्कील्ड मजदूर की कमीज फट गयी .

अमरेश कुमार सिंह ने बताया कि वह एसिड प्लांट के पास इलेक्ट्रिकल विभाग में काम कर रहा था. इसी बीच लक्ष्मीकांत मन्ना आया और बकझक करने लगा. उसका भाई भानू मन्ना भी वहीं पर था. दोनों भाई ने मिल कर उसकी पिटाई कर दी. उसका शर्ट और गंजी फाड़ दी. उसने बताया कि वह सुबह साढ़े आठ बजे ड्यूटी करने कारखाना के अंदर गया था. शाम पांच बजे छुट्टी के दौरान ही लक्ष्मीकांत मन्ना से बहस हुई. इसके बाद दोनों भाई ने उसकी पिटाई कर दी. इधर, दोनों भाई कारखाना के अंदर काम कर रहे थे. इसलिए उनसे बात नहीं हो पायी. उनका पक्ष नहीं रखा जा सका है. मारपीट के बाद भीड़ जुट गयी. मारपीट की जानकारी मिलने पर एजीएम (वर्कर्स) एसएस सेठ्ठी पहुंचे और दोनों मजदूरों को समझाया.
लक्ष्मीकांत मन्ना स्थायी है या अस्थायी और अमरेश कुमार सिंह स्कील्ड है या अन स्कील्ड है. इसकी जांच करायी जा रही है. मामला पुलिस तक पहुंच सकता है. मामले की जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है.
-डीके चौधरी, महाप्रबंधक आइसीसी यूनिट, मऊभंडार.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola