माओवादी बंगाल चुनाव का करेंगे बहिष्कार

गालूडीह : सीपीआइ (माओवादी) के पश्चिम बंगाल राज्य कमेटी के सचिव कॉमरेड आकाश ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव बहिष्कार की घोषणा की है. बांग्ला भाषा में सफेद कागज पर लाल रंग से प्रिटेंड प्रेस रिलीज 10 मार्च 2016 अंकित हैं. इसमें कहा गया कि ममता बनर्जी ने सीपीएम के शासन काल […]
गालूडीह : सीपीआइ (माओवादी) के पश्चिम बंगाल राज्य कमेटी के सचिव कॉमरेड आकाश ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव बहिष्कार की घोषणा की है. बांग्ला भाषा में सफेद कागज पर लाल रंग से प्रिटेंड प्रेस रिलीज 10 मार्च 2016 अंकित हैं. इसमें कहा गया कि ममता बनर्जी ने सीपीएम के शासन काल को भी फेल कर दिया है. मई 2011 में ममता के सत्ता में आने के बाद से भ्रष्टाचार और नारी उत्पीड़न के मामले बढ़े हैं.
ममता ने सत्ता में आने के बाद जंगल महल से पुलिस हटाने की बात कही थी. लेकिन जंगल महल अब कॉरपोरेट और पुलिस महल में तब्दील हो गया. आदिवासियों का विकास रूक गया है. सिंगूर के कृषकों को जमीन वापस नहीं मिली. बेलपहाड़ी के कई गांवों में किसानों की जमीन अधिग्रहण कर ली गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




