टेंपो पलटी, 11 विद्यार्थी घायल
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :15 Mar 2016 8:24 AM (IST)
विज्ञापन

घाटशिला : घाटशिला थाना क्षेत्र के बी ब्लॉक में सोमवार की सुबह विद्यार्थियों से भरी टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गयी. घटना में 11 विद्यार्थी घायल हो गये, इनमें दो छात्र की हालत गंभीर है. ग्रामीण और भाजपा प्रखंड अध्यक्ष विजय पांडे की मदद से घायल छात्र-छात्राओं को आइसीसी वर्कर्स अस्पताल ले जाया गया. यहां से […]
विज्ञापन
घाटशिला : घाटशिला थाना क्षेत्र के बी ब्लॉक में सोमवार की सुबह विद्यार्थियों से भरी टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गयी. घटना में 11 विद्यार्थी घायल हो गये, इनमें दो छात्र की हालत गंभीर है. ग्रामीण और भाजपा प्रखंड अध्यक्ष विजय पांडे की मदद से घायल छात्र-छात्राओं को आइसीसी वर्कर्स अस्पताल ले जाया गया. यहां से इकबाल आलम और रशीद खान की स्थिति गंभीर देख कर रेफर कर दिया गया.
अस्पताल के चिकित्सक के मुताबिक टेंपो पर इकबाल आलम, रशीद खान, साहिना परवीन, जसमीन निशा, रोशनी परवीन, समीम खान, संदीप सिंह, हैदर अली, शेख मेहजून, अरबाज खान सवार थे.
अस्पताल में इनका इलाज हुआ. इकबाल आलम के पांव में गंभीर चोट लगी है. चिकित्सक ने बताया कि उसका पांव फ्रैक्चर हो गया है. वहीं रसीद खान के पंजरे में गंभीर चोट लगी है. घायलों ने बताया कि टेंपो मो इरफान चला रहा था. वह स्कूल से छुट्टी के बाद 10 विद्यार्थियों को घर छोड़ने पांच पांडव जा रहा था. टेंपो की स्पीड अधिक थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




