महिला नक्सली जयंती सिंह और कापरा मार्डी बरी

Published at :05 Mar 2016 9:03 AM (IST)
विज्ञापन
महिला नक्सली जयंती सिंह और कापरा मार्डी बरी

घाटशिला : 10 मई 2004 की रात में डुमरिया के चाकड़ी में एक महिला समेत चार ग्रामीणों की हत्या करने के मामले में शुक्रवार को घाटशिला के जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश आलोक कुमार दुबे की अदालत ने दो महिला नक्सली जयंती सिंह उर्फ यमुना सिंह उर्फ इला और कापरा मार्डी उर्फ सिमोली मार्डी को […]

विज्ञापन
घाटशिला : 10 मई 2004 की रात में डुमरिया के चाकड़ी में एक महिला समेत चार ग्रामीणों की हत्या करने के मामले में शुक्रवार को घाटशिला के जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश आलोक कुमार दुबे की अदालत ने दो महिला नक्सली जयंती सिंह उर्फ यमुना सिंह उर्फ इला और कापरा मार्डी उर्फ सिमोली मार्डी को बरी कर दिया.
एपीपी अनंत हेंब्रम थे.इस संबंध में मोटका मुर्मू के बयान पर थाना में आकाश विकास, श्याम सिंकू, उर्मीला, बेला, सोबन, कमल, जयंती, सिमोली समेत अन्य 34 अज्ञात नक्सलियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हुई थी. दर्ज प्राथमिकी में बताया गया है कि चाकड़ी के धीरेन पातर की दुकान से हथियार बंद नक्सली सामान खरीदने गये थे. ग्रामीणों को शक हुआ और पूछताछ किया. ग्रामीणों के भय से एक नक्सली भाग गया और दो पकड़े गये थे. इसी मामले में कोर्ट ने दो महिला नक्सलियों को बरी कर दिया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola